हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: घरेलू मैदान पर भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदा, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए दो गोल
भारतीय हॉकी टीम ने जालंधर में हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को 13-0 से करारी शिकस्त दी। मनदीप ...और पढ़ें
-1793126617768_m.webp)
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: घरेलू मैदान पर भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदा। फोटो जागरण
HighLights
भारत ने बांग्लादेश को 13-0 गोल से हराया।
मनदीप सिंह ने तीन गोल किए, हार्दिक-हरमनप्रीत ने दो-दो।
जालंधर में हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मैच।
कमल किशोर, जालंधर। भारतीय शेरों ने जालंधर में बांग्लादेश को बुरी तरह धो डाला है। पहले भारतीय टीम ने जापान में हुई एशिया गेम्स में 10-0 गोल से हराया था। अब ओलिंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में हीरो एशियन हाकी चैंपियंस ट्राफी में भारत ने बांग्लादेश को 13-0 गोल हरा दिया है।
जालंधर के मिट्ठापुर के रहने वाले ओलिंपियन मनदीप सिंह ने शानदार तीन गोल व खुसरोपुर के ओलिंपियन व भारतीय टीम के उप-कप्तान हार्दिक सिंह ने दो गोल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय हाकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। पहले क्वार्टर से चौथे क्वार्टर तक भारतीय टीम खिलाड़ियों ने आक्रामक हाकी का प्रदर्शन किया।
इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भारत ने 2वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करके 1-0 गोल से बढ़त हासिल कर ली। भारत के खिलाड़ी मनदीप सिंह ने 3वें व 10वें मिनट में मैदानी गोल कर 3-0 गोल कर दिया।
हरमनप्रीत सिंह का शानदार प्रदर्शन
भारत के खिलाड़ी शिलानंद लाकरा ने 15वें मिनट में मैदानी गोलकर 4-0 गोल से बढ़त बनाई रखी। खिलाड़ी अभिषेक ने 18वें मिनट में मैदानी गोल व नीलाकांता शर्मा ने 26वें मिनट में मैदानी गोल कर 6-0 गोल से आगे रहे। खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह ने 43वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील व 44वें मिनट में मैदानी गोलकर स्कोर 8-0 पहुंचा दिया।
खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 44वें मिनट व जुगराज सिंह ने 46वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करते हुए 10-0 गोल कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों का बांग्लादेश के खिलाफ गोल करने का सिलसिला जारी रहा।
खिलाड़ी मनदीप सिंह 54वें मिनट में मैदानी गोल कर 11-0, खिलाड़ी हार्दिक सिंह ने 60वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करते हुए गोल स्कोर 12-0 व खिलाड़ी हार्दिक सिंह ने 60वें मिनट में ही मैदानी गोल कर 13-0 कर दिया।
