एचएमवी दस महीने पहले ही चल पड़ा था पैडमैन की राह पर
जालंधर के एचएमवी कॉलेज लड़कियों की स्वच्छता की ओर ध्यान रखते हुए कॉलेज में दस माह पहले ही सेनेटरी पैड वेडिंग मशीनें लगाई हुई हैं।
By Edited By: Published: Sat, 24 Feb 2018 03:36 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 10:39 AM (IST)
-कॉलेज परिसर में छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया जाता है जागरूक कमल किशोर, जालंधर आज भी महिलाएं सेनेटरी कपड़े इस्तेमाल करती है। गाव की अधिकतर महिलाएं सेनेटरी पैड से अनभिज्ञ है। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए व सुरक्षा को लेकर केन्द्र सरकार भी सजग है। अक्षय कुमार की पैडमैन ने भी महिलाओं को इसके प्रति जागरूक किया है। पर कुछ शिक्षण संस्थान ऐसे हैं जो कई महीनों से पैडमैन की राह पर चल रहे हैं। उनमें से एक कॉलेज है जालंधर का हंसराज महिला महाविद्यालय। यहां की प्रिंसिपल डा. अजय सरीन ने बताया कि कॉलेज में लड़कियों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जाता है। फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन अभी रिलीज हुई है। पर कॉलेज ने दस महीने पहले ही कॉलेज के 27 वॉशरूम व हॉस्टल के वॉशरूम में इंसीनेटर मशीनें लगा रखी है। इन मशीनों में वेस्ट पैड डिस्पोजल में डालने की बजाय मशीन में डाल दिए जाते है। मशीन में डाले गए वेस्ट पैड की राख बन जाती है। इस राख को कॉलेज में लगे पौधों में डाली जाती है। प्रिंसिपल स्वयं लड़कियों को स्वच्छता बनाए रखने की जानकारी सेमिनार के माध्यम से देती है। छात्राएं सेनेटरी पैड पर चर्चा करती है। देश में तमाम महिलाएं जागरुकता व निर्धनता के अभाव में माहवारी के दौरान कपड़े का प्रयोग करती है। डॉ. अजय सरीन ने कहा कि कॉलेज परिसर स्वच्छता को लकेर गंभीर है। दस महीने पहले ही कालेज परिसर में दो वेडिंग मशीनें व 25 वॉशरूम में इंसीनेटर मशीनें लगा रखी है। लड़कियों को हाइजिनकी जानकारी समय समय पर दी जाती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें