Move to Jagran APP

जालंधर के हेमंत मरवाहा मां चामुंडा नंदीकेश्वर लंगर कमेटी के वाइस चेयरमैन नियुक्त

जालंधर में मां चामुंडा नंदीकेश्वर लंगर कमेटी के प्रधान कुलवंत बावा ने बताया कि संस्था के सरपरस्त स्व. विजय मरवाहा थे। शुक्रवार को संस्था के सदस्यों ने उनके छोटे बेटे हेमंत मरवाहा (बावा) को कमेटी का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 05:48 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 05:48 PM (IST)
जालंधर के हेमंत मरवाहा मां चामुंडा नंदीकेश्वर लंगर कमेटी के वाइस चेयरमैन नियुक्त
जालंधर के हेमंत मरवाहा (बावा) को मां चामुंडा नंदीकेश्वर लंगर कमेटी का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

जालंधर, जेएनएन। मां चामुंडा नंदीकेश्वर लंगर कमेटी न्यू विजय नगर की एक विशेष मीटिंग गीता मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान समीर मरवाहा (गोल्डी) ने की। मीटिंग के दौरान हेमंत मरवाहा (बावा) को सर्वसम्मति से मां चामुंडा नंदीकेश्वर लंगर कमेटी का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - तूने मुझे बुलाया शेरावालिये... गाने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल जालंधर को मानते थे कर्मभूमि

इस दौरान प्रधान कुलवंत बावा ने बताया कि संस्था के सरपरस्त स्व. विजय मरवाहा थे। उन्हीं की प्रेरणा से संस्था हमेशा बढ़-चढ़कर समाजसेवा के कार्य किए हैं। उनके संदेश को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को संस्था के सदस्यों ने उनके छोटे बेटे हेमंत मरवाहा (बावा) को कमेटी का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया। संस्था के चेयरमैन सुभाष ढल्ल व महासचिव कमल सिक्का ने बताया कि हमारी संस्था पिछले 38 सालों से मां चामुंडा के दरबार में 7 दिन का लंगर लगा रही है। पिछले 31 सालों से अष्टमी वाले दिन जागरण कर रही हैं। इसके अलावा भी कई सामाजिक कार्य किए हैं।

इस मौके पर कोषाअध्यक्ष जोगिंदर, उप चेयरमैन भूपिंदर सिंह, मुकेश सेठी, अशोक शर्मा, अशोक सिक्का, किशोर नारंग, जोगिंदर सिक्का, अनूप, अनिल वर्मा, राजेंद्र पटियाल, पारस आनंद, विनीत सिक्का, विक्रम कुंद्रा, सुरेश सेठी, वेद प्रकाश नैय्यर, पुरुषोत्तम लाल चोपड़ा, राजकुमार कक्कड़, सुनील मल्होत्रा, जगमोहन गुलाटी, नरेंद्र वर्मा, नीटा पासी, मनदीप राजा, जितेंद्र बब्बू, करण वर्मा, हर्ष वर्मा, रिक्की, अभी कपूर, कमल शेरगिल, साभी, पुनीत, शिव जुल्का, पुनीत चड्डा, विनीत सिक्का, अनिल वर्मा, आरएस पटियाल, अश्वनी बाटा, बलविंदर उपल, हरीश कोहली, नरेंद्र  शारदा व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.