एकजुटता से परास्त होगा कैंसर : डॉ. पटेल
कैंसर का दानव तेजी से लोगों को निगल रहा है। जीवनशैली में सुधार से कैंसर पर काबू पाना संभव है।
By Edited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 10:28 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 10:49 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : कैंसर का दानव तेजी से लोगों को निगल रहा है। जीवनशैली में सुधार से कैंसर पर काबू पाना संभव है। वहीं निजी व सरकारी तंत्र की कैंसर के खिलाफ एकजुटता की लड़ाई से विजय हासिल की जा सकती है। यह जानकारी फाउंडेशन ऑफ हेड एंड नेक ऑनकोलॉजी के प्रधान डॉ. के पटेल ने पटेल अस्पताल की ओर से विभिन्न संगठनों के सहयोग से आयोजित कांफ्रेंस के दूसरे दिन उद्घाटन समारोह के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण भी कैंसर का बड़ा कारण बन रहा है। लोगों को स्वच्छ पर्यावरण से स्वस्थ्य समाज का निर्माण करना चाहिए। इसके अलावा पंजाब मेडिकल कौंसिल के सदस्य डॉ. कपिल गुप्ता ने बताया कि मरीज और डॉक्टर का अटूट रिश्ता होना चाहिए। डॉक्टरों को पारदर्शिता के साथ इलाज को सफलता के मुकाम तक पहुंचाना चाहिए। वहीं उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों के इलाज का पूरा रिकॉर्ड रखने की सलाह दी। पटेल अस्पताल के एमडी डॉ. एसके शर्मा ने भी कैंसर के इलाज के लिए आधुनिक तकनीक पर विचार विमर्श किया। इससे पहले सुबह से सत्र में अस्पताल में हेड एंड नेक विभाग के मुखी डॉ. शमित चोपड़ा की अगुवाई में डॉ. अनिल डी क्रूज, डॉ. सुभ्रमण्यम आयर तथा डॉ. विशाल राओ की टीम ने हेड एंड नेक से जुड़ी गंभीर बीमारियों के पांच अहम ऑपरेशन किए। पटेल अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में हुए ऑपरेशन का सीधा प्रसारण कंट्री इन होटल में बैठे डॉक्टरों को दिखाया गया। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से आए डॉक्टरों ने बीमारियों की जांच व इलाज के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. बीएस चोपड़ा, डॉ. दीपक चावला, डॉ. पंकज पाल, डॉ. अनुभा, डॉ. शिखा चावला, डॉ. भागमल, डॉ. संजीव गोयल, डॉ. यश शर्मा, डॉ. र¨वदर वर्मा तथा डॉ. कमल किशोर के अलावा शहर के अलावा विभिन्न राज्यों से डॉक्टरों आए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें