आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में करवाया हवन
आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में सत्संग का आयोजन हुआ। इसका आगाज हवन यज्ञ के साथ किया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में सत्संग का आयोजन हुआ। इसका आगाज हवन यज्ञ के साथ किया गया। इसमें पंडित बुद्धदेव वेदालंकार तथा पंडित आनंद प्रकाश ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। यज्ञ में सुरिदर गोयल मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।
इसके उपरांत सुरिदर सिंह गुलशन ने 'जुबां पर जब भी कभी तेरा नाम आता है, सुना है तेरी करुणा का सहारा काम आता है' तथा 'मिलता है संसार प्रभु जी तेरे चरणों में' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री ने सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया। उन्होंने कहा कि इंसान के कर्म ही उसके भाग्य को निर्धारित करते हैं।
प्रधान अरविद घई ने कहा कि बच्चों व युवाओं में धर्म व अध्यात्मिकता की भावना का संचार करने के लिए अभिभावकों को पहल करनी होगी। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर जोगिदर भंडारी, जगदीश शर्मा, डॉ. संगीता सूरी, सुनील सिंह, उषा मेहता, राज किरण अरोड़ा, उमा तनेजा, सुदेश भंडारी, सुमन धीर, प्रोमिला अरोड़ा, विजय कुमार, लता राय व सदस्य मौजूद थे।