Move to Jagran APP

ईश्वर के गुणों को जीवन में धारण करें : आचार्य देवराज

आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक समारोह का आयोजन रविवार को हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 09:16 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:10 AM (IST)
ईश्वर के गुणों को जीवन में धारण करें : आचार्य देवराज
ईश्वर के गुणों को जीवन में धारण करें : आचार्य देवराज

जागरण संवाददाता, जालंधर : शहीद भगत सिंह नगर के आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक समारोह का आयोजन रविवार को हुआ। जिसमें सुनीत भाटिया व डिपल भाटिया मुख्य यजमान थे। समारोह का आगाज यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पवित्र पावन वेद मंत्रों से आहुतियां डालीं।

loksabha election banner

इसके उपरांत आर्य समाज की प्रसिद्ध भजन गायिका सोनू भारती ने ईश्वर भक्ति के भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। यज्ञ ब्रह्मा के मुख्य वक्ता आचार्य देवराज ने कहा कि ईश्वर की महान रचना को देखकर ईश्वर का बोध होता है। जैसे जल व अग्नि के समीप जाने पर उनके गुणों का एहसास होता है, ठीक इसी प्रकार ईश्वर के निकट जाने पर ईश्वर के गुण इंसान जान सकता है। इंसान ईश्वर से दूर होता जा रहा है, इसके लिए धर्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने कहा कि वेद सभी सत्य विद्याओं की पुस्तक है। वेद को पढ़ना व उच्चारण करना सभी का कर्तव्य है। वेद के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखनपाल ने मंच संचालन किया।

इस अवसर पर ईश्वर चंद्र रामपाल, ओम प्रकाश मेहता, सतपाल मल्होत्रा, सुभाष मेहता, सुरेंद्र अरोड़ा, विजय चावला, सुदर्शन आर्य, गौरव आर्य, सुभाष आर्य, इंदू आर्य, अनु आर्या, संदीप अरोड़ा, गीतिका अरोड़ा, बैजनाथ, अनिल मिश्रा, अर्चना मिश्रा, उर्मिला भगत, सुषमा देवी, राजीव कुमार शर्मा, पवन शर्मा, रितेश कुमार, रानी अरोड़ा, रविदर आर्या, पूनम मेहता, केदारनाथ शर्मा, मीनू शर्मा, निल अरोड़ा, ललित मोहन कालिया, ज्योति सिंह, सुदेश कुमार, मीनू आर्या, ओम मल्होत्रा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.