अमन व शांति के लिए श्री कृष्ण की शरण में आएं : राजन
श्री गीता जयंती को लेकर समारोह का आयोजन हुआ।
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री चैतन्य महाप्रभु, श्री राधा माधव मंदिर, प्रताप बाग में श्री गीता जयंती को लेकर समारोह का आयोजन हुआ। जिसका आगाज श्री हरिनाम संकीर्तन के साथ हुआ। जिसका आगाज पुजारी हरि प्रसाद व सत्यव्रत गुप्ता ने गुरु वंदना तथा वैष्णव वंदना के साथ किया। गोवर्धन धाम से पधारे ललित ब्रह्माचारी ने प्रवचनों से निहाल किया।
इसके उपरांत भक्त चरण रेणु भजन अनुकूल, भक्त सेवा परम सिद्धि प्रेम लतिकर मूल का कीर्तन किया। कुलदीप मेहता ने निताई गौरांग, पतित पावन गुरुदेव जै दाओ तथा कपिल शर्मा ने महामन्त्र संकीर्तन किया। केवल कृष्ण ने हरी भजन में होने वाले अपराधों जैसे गुरु अवज्ञा, साधु निदा आदि के बारे में बताया।
इस मौके पर राजन शर्मा ने कहा कि अमन व शांति के लिए भगवान श्री कृष्ण की शरण में आना होगा। श्रीमद्भागवत गीता का उपदेश 700 श्लोकों में दिया गया है। जिसमें ज्ञान, तप, योग व भक्ति योग को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। इसी में अमन व शांति के लिए भगवान श्री कृष्ण की शरण में आने की प्रेरणा दी गई है। गोवर्धन धाम से पधारे गिरधारी महाराज ने गीता ज्ञान के बारे में बताया।
इस अवसर पर नरिदर गुप्ता, राकेश जैरथ, ललित अरोड़ा, अरुण गुप्ता, नीरज कोहली, राजेश कुमार, अश्विनी मिटा, अजय अग्रवाल, डॉ. मुनीष अग्रवाल, चंद्र मोहन, गोपाल कृष्ण दास, गुरप्रीत, आकाश मल्होत्रा, राजीव ढींगरा, गगन अरोड़ा, राम मिलन पांडे, राम भजन पांडे, विजय सग्गड़, संदीप जिदल, संजय कालिया, सीए गणेश अरोड़ा, नरिदर कालिया, असीम कृष्ण दास, यंकिल कोहली, गुलशन, अशोक भाटिया, राजिदर लूथरा, राजिदर शर्मा, माधव खन्ना, संजीव खन्ना व श्रद्धालु शामिल हुए।