गुरुकुल महाविद्यालय का वार्षिक महोत्सव 13 तक
गुरु विरजानंद गुरुकुल महाविद्यालय करतारपुर का 49वां वार्षिक महोत्सव सात से 13 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, करतारपुर : गुरु विरजानंद गुरुकुल महाविद्यालय करतारपुर का 49वां वार्षिक महोत्सव सात से 13 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस संबंध में गुरुकुल के आचार्य डॉक्टर उदयन आर्य ने बताया कि महोत्सव के दौरान सुबह 7.30 से ऋग्वेद यज्ञ तथा भजन प्रस्तुति पंडित उपेंद्र आर्य द्वारा की जाएगी। शाम पांच बजे हवन व कीर्तन होगा।
इसके अलावा रोजाना सुबह पांच से 6.30 बजे तक पतंजलि योग समिति पंजाब द्वारा योग शिविर लगाया गया है। 11 अक्टूबर को छह बजे चक्क देसराज पार्टी गोराया सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेगी। 12 अक्टूबर को शिक्षा सम्मेलन का आयोजन होगा जिसकी अध्यक्षता महात्मा चैतन्य स्वामी आनंद धाम करेंगे। वहीं मुख्य वक्ता आचार्य संदीप सोनीपत, वक्ता आचार्य बलदेव रायपुर होंगे।
12 अक्टूबर को ही महिला सम्मेलन का आयोजन होगा जिसकी संयोजिका सुशीला भगत, अध्यक्ष मालती अग्रवाल लुधियाना व मुख्यातिथि इंदु पुरी मोगा होंगे। वहीं डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर की कुल सचिव डॉ. सुषमा आर्य विशेष अतिथि होंगी। इसके अलावा केएमवी की प्रिंसिपल डॉक्टर अतिमा शर्मा, एचएमवी की प्रिंसिपल अजय सरीन के अलावा डॉ. सुषमा चोपड़ा भारद्वाज, डॉ सुमन शारदा आदि विशेष रूप से पहुंचेंगी।
13 अक्टूबर को गुरु विरजानंद सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की भूमिका संबंधी विचार-विमर्श होगा। जिसकी अध्यक्षता महात्मा चैतन्य स्वामी आनंद धाम करेगे। इसमें मुख्यातिथि विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह होंगे जबकि मुख्य वक्ता आचार्य संदीप सोनीपत, वक्ता आचार्य बलदेव रायपुर होंगे। इस दौरान विशेष अतिथि सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती होंगे। वहीं अचार्य रूप किशोर शास्त्री कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार अतिथि होंगे।