Move to Jagran APP

Gurmeet Ram Rahim को सजा के 4 साल पूरे, दोषी ठहराए जाने के बाद पंजाब में भी हुई हिंसा

25 अगस्त 2017 को जब पंचकूला की अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराया था शहर में उनके अनुयायियों ने जबरदस्त हिंसा की थी। इसका असर पंजाब पर भी पड़ा था। पटियाला बठिंडा फिरोजपुर और मानसा में पंजाब पुलिस को कर्फ्यू लगाना पड़ा था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 25 Aug 2021 02:32 PM (IST)Updated: Wed, 25 Aug 2021 04:58 PM (IST)
Gurmeet Ram Rahim को सजा के 4 साल पूरे, दोषी ठहराए जाने के बाद पंजाब में भी हुई हिंसा
गुरमीत राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

जालंधर, आनलाइन डेस्क। डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda), सिरसा (हरियाणा) के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पंचकूला सीबीआइ कोर्ट ने वर्ष 2017 में 25 अगस्त के ही दिन 20 साल की सजा सुनाई थी। उसके खिलाफ 15 वर्ष तक केस चला था। गुरमीत राम रहीम को जेल की सजा काटते हुए आज 4 साल पूरे हो रहे हैं। इस समय 53 साल का गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

loksabha election banner

डेरा सच्चा सौदा के बड़ी संख्या में अनुयायी पंजाब में भी हैं। जिस दिन अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराया था, पंचकूला में उनके अनुयायियों ने जबरदस्त हिंसा की गई थी। सड़कों पर वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसका असर पंजाब पर भी पड़ा था। पटियाला, बठिंडा, फिरोजपुर और मानसा में पंजाब पुलिस को कर्फ्यू लगाना पड़ा था।

पंजाब की साध्वी की चिट्ठी ने उजागर की थी करतूतें

जिस साध्वी के साथ दुष्कर्म के मामले में गुरमीत राम रहीम को 20 साल कैद हुई है, वह पंजाब की रहने वाली थी। उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को चिट्ठी लिखकर खुद को और अन्य साध्वियों को बचाने की गुहार लगाई थी। इसे सिरसा के एक अखबार पूरा सच में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने हूबहू प्रकाशित किया तो यह मामला पूरी दुनिया के सामने आया। इसके बाद ही वर्ष 2002 में गुरमीत के खिलाफ केस दर्ज किया गया। हालांकि बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुरमीत को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

बेअदबी कांड से हिल गया था पंजाब 

वर्ष 2015 में पंजाब के कोटकपुरा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आने के बाद पूरा पंजाब हिल गया था। प्रदर्शन कर रहे भड़के सिखों पर बहिबलकलां में पुलिस ने गोली चला दी थी। इसमें दो नौजवानों की मौत हुई थी। बेअदबी कांड की जांच एसआईटी कर रही है। इसमें गुरमीत राम रहीम पर मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर केस दर्ज है। कुछ डेरा अनुयायियों पर भी केस दर्ज किया गया है। 

गुरमीत पर चल रहा डेरा प्रबंधक रणजीत की हत्या का केस

गुरमीत पर डेरा सच्चा सौदा के प्रबंधक रहे रंजीत सिंह की हत्या का भी केस चल रहा है। इस मामले की सीबीआई की अदालत में सुनवाई चल रही है। रंजीत की 10 जुलाई, 2003 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। सीबीआई कोर्ट ने 26 अगस्त तक फैसला सुरक्षित रखा था लेकिन हाईकोर्ट ने 27 अगस्त तक रोक लगा दी।

सुर्खियों में रहता है गुरमीत

  • जेल में बंद होने के बाद भी गुरमीत सुर्खियों में रहता है। रक्षाबंधन पर उसके लिए हिसार के सब पोस्ट आफिस सिधानी में 19 दिनों में करीब 25,000 राखियां पहुंची।
  • जून में कोरोना संक्रमित होने के कारण उसे पीजीआइ में दाखिल करवाया गया था। ठीक होने के बाद फिर उसे रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया गया।
  • पिछले दिनों गुरमीत की उसके करीबियों से मुलाकात करवाने पर हरियाणा पुलिस को एक डीएसपी को निलंबित कर दिया गया था। आरोप था कि डीसएपी ने गुरमीत की जानकारों से मुलाकात करवाई थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.