विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरदासपुर के जिस थाने में पिता मुलाजिम, वहीं की पुलिस ने बेटे को चोरी के में मामले में पकड़ा; 4 बाइक बरामद

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sat, 17 Jul 2021 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 11:04 AM (IST)

आरोपित थाना घुमाण के ही एक पुलिस मुलाजिम का बेटा है। डीएसपी ने बताया कि आरोपित पर एक्साइज और चोरी ...और पढ़ें

थाना घुमाण की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की।
थाना घुमाण की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की।

बटाला, संवाद सहयोगी। चोरी के मामले का आरोपित पुलिस मुलाजिम का बेटा निकला। थाना घुमाण की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की।

डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर हरकृष्ण सिंह ने बताया कि आरोपित रणजीत सिंह ने 11 जुलाई को गांव भगतूपुर के ही घर से सोने की बालियां और पांच हजार रुपये चुराई थी। शुक्रवार को थाना घुमाण के एसएचओ जोगिंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित रणजीत सिंह मोटरसाइकिल पर गांव भगतूपुर की ओर आ रहा है। जब पुलिस ने छापेमारी की तो रणजीत सिंह पुलिस से बचने के लिए गांव की ही एक इमारत के उपर चढ़ गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की गई, जो उसने विभिन्न जगहों से चुराई थी।

डीएसपी ने बताया कि आरोपित थाना घुमाण के ही एक पुलिस मुलाजिम का बेटा है। डीएसपी ने बताया कि आरोपित पर एक्साइज और चोरी संबंधी करीब पांच मामले दर्ज हैं। आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि और पूछताछ की जा सके।

-----------

3 बाइकों के साथ एक और काबू

थाना सिटी की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दूसरे सदस्य को भी काबू करके उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन और बाइक बरामद की। इससे पहले पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को मोटरसाइकिल सहित काबू किया था। एएसआइ जगजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को नाकेबंदी के दौरान सुनील सेठी निवासी हेमराजपुर को चोरी की बाइक के साथ काबू किया गया था। उसने बताया कि बाइक चोरी करने में उसका एक अन्य साथी अमृतपाल सिंह निवासी गांव हमराजपुर भी शामिल है। उसको नामजद करने के बाद उसे काबू किया गया। उसकी निशानदेही पर तीन और चोरी की बाइक बरामद की गई।