विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्वॉयफ्रेंड ने पहले खुद किया छात्रा से दुष्कर्म, फिर दो दोस्तों से कराया गैंगरेप

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 09 Oct 2017 10:37 AM (IST)Updated: Mon, 09 Oct 2017 11:05 AM (IST)

ब्वॉयफ्रेंड ने पहले छात्रा से खुद रेप किया और फिर अपने दो दोस्तों को बुलाया। दोनों दोस्तों ने बारी-बारी छात्रा ...और पढ़ें

ब्वॉयफ्रेंड ने पहले खुद किया छात्रा से दुष्कर्म, फिर दो दोस्तों से कराया गैंगरेप
ब्वॉयफ्रेंड ने पहले खुद किया छात्रा से दुष्कर्म, फिर दो दोस्तों से कराया गैंगरेप

जेएनएन, जालंधर छावनी। एक छात्रा के ब्वॉयफ्रेंड ने उसे बुलाया और फिर कार से एक सुनसान खेत में लेकर जाकर उसे हवस का शिकार बनाया। यही नहीं, इसके बाद उसने अपने दो दोस्तों को बुलाया और गर्लफ्रेंड का उनसे भी दुष्कर्म करवाया। घटना 2 अक्टूबर की है। रामा मंडी पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर इस संदर्भ में केस दर्ज कर दिया है।

एकता नगर निवासी 12वीं की छात्रा के मुताबिक फगवाड़ा के रहने वाले एयान नाम के युवक से उसकी बातचीत होती थी। बातचीत के दौरान ही एयान ने 2 अक्टूबर के दिन मिलने का प्रस्ताव रखा था। पहले उसने मना किया लेकिन बेहद दबाव बनाने पर वह चली गई। एयान ने उसे मिलने के लिए रामामंडी बुलाया।

छात्रा के मुताबिक एयान ने उसे कार में बैठाया और फिर फगवाड़ा के गांव में ले गया। वहां खेतों के बीच सुनसान इलाके में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों सन्नी और रवि को बुलाया। सन्नी और रवि ने भी उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों ने उसे रामा मंडी के पास छोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः डिनर के बाद सैर कर रही युवती को तीन युवकों ने उठाया, गैंगरेप कर खींची अश्लील तस्वीरें

उन्होंने छात्रा को छोड़ गए। साथ ही किसी को न बताने की धमकी दी। घर आकर गुमसुम हुई बेटी को देखकर घरवालों ने काफी समझाकर जब पूछा तो युवती ने आप बीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। एसएचओ ने बताया कि एयान के साथ सन्नी और रवि भी फगवाड़ा के ही रहने वाले हैं। केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों की तालाश में छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ेंः शराब पीकर ड्राइविंग कर रही थी पूर्व क्रिकेटर की पत्नी, गाड़ी जब्त