विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़की को अकेला देख अचानक घर में घुसा युवक और फिर बनाया हवस का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 03:21 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 04:26 PM (IST)

जालंधर में एक युवक अचानक एक घर में घुसा और लड़की को हवस का शिकार बनाने लगा। लोगों ने उसे ...और पढ़ें

लड़की को अकेला देख अचानक घर में घुसा युवक और फिर बनाया हवस का शिकार
लड़की को अकेला देख अचानक घर में घुसा युवक और फिर बनाया हवस का शिकार

जेएनएन, जालंधर। गांधीनगर निवासी 18 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी। इसी दौरान अचानक एक युवक आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो उसने धमकियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद युवक ने उसे हवस का शिकार बनाने लगा। इसी दौरान अचानक दरवाजे पर दो लोग आए और उन्होंने आरोपी को दबोच दिया और पुलिस को सौंपा, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।

पंजाब प्रेस क्लब में 18 वर्षीय पीड़िता के परिजनों व शिव सेना समाजवादी पंजाब की चेयरपर्सन रुपाली सल्होत्रा ने बताया कि 18 फरवरी को उपकार न्यू नगर निवासी सौरभ मनोहर पुत्र भरत मनोहर उनके घर में घुसा। इसके बाद वह लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: अधेड़ ने पड़ोसी की16 वर्षीय लड़की को बुलाया घर और फिर करने लगा दुष्कर्म का प्रयास

इतने में दरवाजे पर दो लोग आ पहुंचे, जिन्हें देखकर वह भागने लगा। इस दौरान वह पकड़ा गया। लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना आठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो दिन बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: एमटेक छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटलों में ले जाकर बनाता रहा हवस का शिकार

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि आरोपी को अगर गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे कमिश्नर कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। इस मौके पर शिव सेना के नेताओं में राज रानी, अश्विनी बंटी, शीतल, अर्चना जैन तथा पीड़िता के परिजन शामिल थे।

यह भी पढ़ें: पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए पति ने लांघी रिश्ते की सारी मर्यादाएं