Move to Jagran APP

फेसबुक फ्रेंड की शान देख गुजरात से घर छोड़ आई लड़की, अब लौटी

फेसबुक प्यार एक लॉटरी की तरह होता है जो लाखों में से किसी एक की ही किस्मत में होता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 07:33 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 07:33 AM (IST)
फेसबुक फ्रेंड की शान देख गुजरात से घर छोड़ आई लड़की, अब लौटी
फेसबुक फ्रेंड की शान देख गुजरात से घर छोड़ आई लड़की, अब लौटी

संवाद सहयोगी, जालंधर

loksabha election banner

फेसबुक प्यार एक लॉटरी की तरह होता है, जो लाखों में से किसी एक की ही किस्मत में होता है। यह बात गुजरात में रहने वाली उस लड़की को भी समझ में आ गई जो फेसबुक पर हुए प्यार के चक्कर में अपना घर-बार छोड़ जालंधर आ गई। यहां आने के बाद उसका सच से सामना हुआ तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। बाद में लड़की ने खुद ही फोन पर अपने घरवालों को बताया कि वो जालंधर आ गई है और वापस आना चाहती है। गुजरात में लड़की के परिजनों ने पहले से ही लड़की के गायब होने की पुलिस में रिपोर्ट दे रखी थी। इसके बाद गुजरात पुलिस जालंधर आकर लड़की को ले गई।

दरअसल, गुजरात की एक लड़की की जालंधर के लसूड़ी मोहल्ला में रहने वाले एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। उसे पता चला कि युवक यूएई में नौकरी लिए गया था। इसके बाद दोनों के बीच में शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दरअसल लड़की ने सोचा कि लड़का विदेश में है तो आगे भी भविष्य सुनहरा ही है। लड़की को लगा कि यहां भी लड़के के पास आलीशान कोठी और बड़ी गाड़ियां हैं। दोनों का प्यार शादी की तरफ बढ़ चला। उसने लड़के को भारत आकर शादी करने के लिए कहा तो लड़का भी मान गया। इसके बाद लड़की गुजरात में अपना अच्छा-खासा घर छोड़ आई। चंडीगढ़ में दोनों ने मिलने का कार्यक्रम बनाया और फिर वहां पर दोनों ने कोर्ट मैरिज करवा ली। इसके बाद लड़की शादी करवा कर लड़के के साथ जालंधर आ गई। हालांकि यहां आने पर पता चला कि न तो उसकी कोई आलीशान कोठी है और न गाड़ियां। उसे इलाके का माहौल भी नहीं जचा। इसके बाद लड़की यहां रहने की बजाय अपने घर जाने की जिद करने लगी। लड़की ने खुद ही अपने घर पर फोन कर सारी जानदारी दी, जिसके बाद गुजरात पुलिस उसे लेने के लिए आ गई। जब पुलिस उसे और लड़के को लेकर थाने में आई तो लड़की ने सभी के सामने ही लड़के के साथ नहीं रहने और वापस घर पर जाने की बात करने लगी।

सपना साकार करने के लिए लुटा दिए दो लाख, खाली हाथ लौटी

अपने सपनों को साकार करने के लिए लड़की न सिर्फ अपनी खुशियां, बल्कि दो लाख रुपये भी लुटा बैठी। लड़के ने लड़की द्वारा लाए दो लाख रुपये से बीते कुछ दिनों में खर्च कर दिए। चंडीगढ़ में रहने, उसके बाद जालंधर में आने तक उसके काफी पैसे खर्च हुए। बताया जा रहा है कि लड़की ने जालंधर आकर भी काफी पैसा खर्च किया। हालांकि लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ पैसों वाली कोई शिकायत नहीं दी थी।

:::::::::::

पहले भी फेसबुक ने तोड़े हैं कई युवाओं के सपने

- कुछ समय पहले जालंधर के एक युवक ने फेसबुक पर लड़की से दोस्ती की और फिर लड़की उसे विदेश ले जाने के लिए तैयार हो गई। लड़की जब जालंधर आई तो पता चला कि वो लड़के से दस साल बड़ी है, जिसके बाद रिश्ता नहीं हो पाया।

- इसी तरह बस्तियात की एक लड़की भी फेसबुक फ्रेंड के चक्कर में घर से चली गई, लेकिन बाद में पता चला कि वो दो बच्चों के पिता से बातें करती रहती थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.