गौरव कराटे क्लब ने लगाया कोचिंग कैंप
शाहकोट के गौरव कराटे क्लब की ओर से दो दिवसीय स्वाते किकबॉक्सिग सिखलाई कैंप लगाया गया।
संवाद सहयोगी, शाहकोट : शाहकोट के गौरव कराटे क्लब की ओर से दो दिवसीय स्वाते किकबॉक्सिग सिखलाई कैंप लगाया गया। संस्था के कोच हरप्रीत सिंह नडाला ने बताया कि अध्यक्ष गौरव शर्मा शाहकोट पंजाब स्वाते एसोसिएशन, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह चाचोकी और महासचिव पंजाब हरप्रीत सिंह नडाला के नेतृत्व में पंजाब के अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर किक बॉक्सिग के गुर सीखे। उन्होंने बताया कि इस कैंप से बच्चों को अपनी स्किल बढ़ाने में काफी फायद हो रहा है। कैंप दौरान कोच इंदरजीत सिंह मेहतपुर, बलजीत सिंह रेडमा, कोमलप्रीत कौर शाहकोट, प्रदीप सिंह इब्राहिमवाल को विशेष तौर पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि इस कैंप को सफल करने के लिए विशेष सहयोग कुलदीप सिंह चाचोकी, अमृतपाल सिंह नडाला, गुरविदर सिंह फखरुवाल, धर्मवीर अरोड़ा शाहकोट, संदीप सहदेव शाहकोट, मास्टर मेजर सिंह शाहकोट और प्रदीप भटारा शाहकोट का रहा। इस मौके पंजाब स्वाते एसोसिएशन के सदस्य डॉ मनजीत सिंह साही नडाला और डॉक्टर संदीप कुमार पंजाब लैब नडाला उपस्थित थे।
एचएमवी के कैडेट्स ने लिया फिट इंडिया मूवमेंट में हिस्सा
जासं, जालंधर : एचएमवी की एनसीसी कैडेट्स 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी जालंधर के अंतर्गत फिट इंडिया मूवमेंट के दूसरे चरण में भाग लिया। कमांडिग अफसर कर्नल एनपीएस तूर के निर्देशन में 10 कैडेट्स ने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए विभिन्न व्यायाम किए और रेस लगाई। कैडेट्स ने घर रहकर व्यायाम और रेस में भाग लेने की तस्वीरें सांझी की। प्रिसिपल डॉ. अजय सरीन ने एनसीसी विभाग को इस मूवमेंट का हिस्सा होने पर सभई के प्रयासों को सराहा। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू ने भी कैडेट्स को प्रेरित किया।