Move to Jagran APP

बैंड बाजों के साथ सिद्धिविनायक को घर लाए भक्त

धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक वीरवार के दिन भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को स्थापित करने से विशेष फल मिलता है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 10:13 PM (IST)
बैंड बाजों के साथ सिद्धिविनायक को घर लाए भक्त
बैंड बाजों के साथ सिद्धिविनायक को घर लाए भक्त

जागरण संवाददाता, जालंधर : धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक वीरवार के दिन भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को स्थापित करने से विशेष फल मिलता है। यही कारण रहा है कि इस बार श्री गणेश चतुर्थी को लेकर भक्तों में उत्साह देखते ही बनता था। श्री गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, गणपति बप्पा को स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।

loksabha election banner

इस क्रम में श्री गणपति उत्सव कमेटी चौक मलकां की तरफ से 19वें वार्षिक गणपति उत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। संस्था के प्रमुख राजेश राजा, आकाश महेंद्रू, दीपक महेंद्र तथा अर¨वद महेंद्र की अध्यक्षता में निकाली गई शोभायात्रा में पूर्व विधायक केडी भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस मौके पर 21 कंजकों ने सिर पर कलश उठाकर शोभायात्रा की अगुवाई की। वहीं, गणेश महाराज की प्रतिमा से सजी पालकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान कलाकारों ने श्री राधा कृष्ण रासलीला, मां महाकाली का तांडव, भगवान शिव शंकर पार्वती नृत्य सहित कई प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने संकीर्तन कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। शोभायात्रा पोड़ियों वाला मंदिर, महेंद्रू मोहल्ला से शुरू होकर बाजार चढ़त ¨सह, कलां बाजार, भैरो बाजार, माई हीरां गेट, गिरधर गोपाल मंदिर रोड तथा चरणजीतपुरा से होते हुए संपन्न हुई। जिसका विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाकर तथा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

इस मौके पर केडी भंडारी ने संस्था द्वारा किए जा रहे धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। संस्था की तरफ से केडी भंडारी को सम्मानित किया गया। इस दौरान काला बाहरी, पुनीत महेंद्रू, चेतन शर्मा, जौली, जॉनी तलवाड़, अनिल पुरी, मनु मल्होत्रा, महेंद्र शर्मा, अंकित कपूर, राम लुभाया मेहता, सतीश महेंद्रू, डॉ. करुणा सागर एंग्रीश, वरदान महेंद्रू, गौरव पुरी, विकास महेंद्रू, मोहित महेंद्रू, हिमांशु, साहिल अरोड़ा, अजय बाहरी, शिवम बाहरी, मक्खन अरोड़ा, सोनिया महेंद्रू, गौरी महेंद्र, अनीता महेंद्रू, शिल्पा महेंद्रू, महक महेंद्रू, दिव्य पुरी, रजनी चोपड़ा, सोनू, अमित जैन, उमा पुरी, पवन सूरी, रजनी अरोड़ा, नीरू कपूर, रेखा महेंद्रू, आशा सेखड़ी, अमृत मक्कड़ व अन्य मौजूद थे।

इसी तरह नव दुर्गा मंदिर, मधुबन कालोनी में श्री गणेश उत्सव का आगाज हुआ। इस दौरान करतारपुर से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा शोभायात्रा के रूप में लाई गई। जिसका शहर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सुरेश कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को इस प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा।

इसी तरह श्री गणेश महोत्सव सभा सेवा समिति की तरफ से श्री गणेश महोत्सव का आगाज वीरवार को हुआ। इससे पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा विभिन्न इलाकों से होते हुए सैंदा गेट में पहुंची। इस दौकान संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने भगवान श्री गणेश की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान शहर 'गणपति बप्पा मोरेया' से गूंज उठा। इस मौके पर दाना प्रधान, राजू सोनगरा, विनोद चौहान, दीपक, अजय चैहान, सुनील, सन्नी व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.