Move to Jagran APP

दूसरे दिन भी शहर में गूंजे 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयघोष

श्री गणेश चतुर्थी को लेकर वीरवार को शहर में जगह-जगह पर स्थापित किए भगवान गणपति महाराज के जयघोष दूसरे दिन भी शहर में गूंजे। श्री गणपति उत्सव कमेटी चौक मलकां की तरफ से जारी श्री गणेश उत्सव के तहत शुक्रवार को पूर्व विधायक केडी भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 07:15 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 07:15 PM (IST)
दूसरे दिन भी शहर में गूंजे 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयघोष
दूसरे दिन भी शहर में गूंजे 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयघोष

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गणेश चतुर्थी को लेकर वीरवार को शहर में जगह-जगह पर स्थापित किए भगवान गणपति महाराज के जयघोष दूसरे दिन भी शहर में गूंजे। श्री गणपति उत्सव कमेटी चौक मलकां की तरफ से जारी श्री गणेश उत्सव के तहत शुक्रवार को पूर्व विधायक केडी भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। संस्था के अध्यक्ष राजेश राजा, आकाश महेंद्रू, अर¨वद महेंद्रू तथा दीपक महेंद्रू की अध्यक्षता में भगवान श्री गणेश की अराधना की गई।

loksabha election banner

इसके उपरांत जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सिद्धिविनायक की पूजा अर्चना की। संस्था की तरफ से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। वहीं, संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने गणपित महाराज की महिमा का गुणगान किया। मौके पर पंडित विनोद दीक्षित ने विधिवत पूजन किया। मौके पर काला बाहरी, जोगी, पवन महेंद्रू, अजय कोहली, साहिल अरोड़ा, वरदान महेंद्रू, मानिक मल्होत्रा, निशु, मित्रपाल नागर, मोहित महेंद्रू, विकास महेंद्रू, चेतन वर्मा, पुनीत महेंद्रू, अमित पुरी, स्त्री सत्संग सभा से नीरू कपूर, पूनम महेंद्रू, सोनिया महेंद्रू, गौरी महेंद्रु, नेहा नागर, लता हांडा, दिव्या पुरी, राम लुभाया मेहता, अनु मल्होत्रा, अमित कपूर, पवन कुमार, भूमिका महेंद्रू, शिफाली, अविनाश, रजनी चोपड़ा व अन्य मौजूद थे।

इसी तरह बस्ती गुजां में रजनी खन्ना की तरफ से सिद्धिविनायक की स्थापना की गई। जिसमें पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत ¨सह भाटिया, पार्षद जसपाल कौर भाटिया तथा पार्षद कमलेश ग्रोवर विशेष रूप से शामिल हुई। इससे पूर्व श्री गणेश वंदना की गई। संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने 'गणपति जी गणेश नू मनाइए' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। मौके पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर भक्तों में वितरित किया गया। संस्था की तरफ से भाटिया दंपती को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज रानी उप्पल, रमा मल्होत्रा, उषा रानी, डेजी अरोड़ा, सोनिया अरोड़ा, सुमित्रा देवी, इंद्रजीत कौर, पूनम रानी, रमा मल्होत्रा, प्रवीण, गीतू आनंद, उषा रानी, सुनीता, डॉली व अन्य मौजूद थे।

वहीं, गुग्गा पीर वेलफेयर सोसायटी अड्डा होशियारपुर की तरफ से पहला श्री गणेश उत्सव शुरू हुआ। जिसमें विधायक बाबा हैनरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह का आगाज श्री गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत इलाके में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका विभिन्न संस्थाओं की तरफ से स्वागत किया गया। मौके पर सोसायटी की तरफ से विधायक को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वासु गिल, कुलदीप कुमार, प्रधान र¨जदर वर्मा, सुनील महाजन, मनीष मल्होत्रा, नवीन कुमार, जीवन कुमार, एसके कपूर, ¨डपल, विवेक मल्होत्रा व जॉनी मल्होत्रा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.