Move to Jagran APP

123,124) गणपति बप्पा मोरेया, अगले बरस तू जल्दी आ..

जागरण संवाददाता, जालंधर : विभिन्न संस्थाओं की तरफ से गणेश उत्सव के दौरान शनिवार को श्री गणेश

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Sep 2017 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 02 Sep 2017 08:17 PM (IST)
123,124) गणपति बप्पा मोरेया, अगले बरस तू जल्दी आ..
123,124) गणपति बप्पा मोरेया, अगले बरस तू जल्दी आ..

जागरण संवाददाता, जालंधर : विभिन्न संस्थाओं की तरफ से गणेश उत्सव के दौरान शनिवार को श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जित की गई। इस क्रम में श्री गणपति उत्सव कमेटी, चौक मलकां की तरफ से जारी 18वें श्री गणेश उत्सव को लेकर शोभायात्रा के रूप में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा ब्यास के लिए रवाना की गई।

loksabha election banner

संस्था के सेवादार राजेश राजा की अध्यक्षता में निकाली गई शोभायात्रा का विभिन्न संस्थाओं की तरफ से स्वागत किया गया। इस दौरान संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने भगवान श्री गणेश की महिमा का गुणगान किया। शहर के बाजार 'गणपति बप्पा मोरेया, अगले बरस तू जल्दी आ' से गूंज उठे। इस मौके पर आकाश महेन्द्रू, अरविंद महेन्द्रू, दीपक महेन्द्रू, गौरव पुरी, डॉ. करुणा सागर एंग्रीश, राज कुमार बावा, विमल शर्मा, विक्की शूर, नितिन, अविनाश सर्राफ, विकास महेन्द्रू व अन्य मौजूद थे।

इसी तरह जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव मंडल, लाल बाजार की तरफ से वार्षिक गणेश उत्सव के दौरान शनिवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा ब्यास के लिए रवाना की गई। इससे पूर्व लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर सुभाष पाटिल, श्रीराम, मंगल चड्डा, प्रिंस चड्डा, मुकुल चड्डा, प्रहलाद कुमार व अन्य मौजूद थे। वहीं, महर्षि भृगु साई बाबा मंदिर, हरबंस नगर रोड से शनिवार को श्री गणेश विसर्जन से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे। संस्था की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्षद कुलदीप मिंटू, सुनंदा मल्होत्रा, योगेश मल्होत्रा, रमेश विज, अशोक चड्डा, सुमन वर्मा, पंडित विपिन शर्मा, राज कुमार नन्दा, सतनाम सिंह, रिंकू मल्होत्रा, मीनू, राज कुमार कलसी, गौरव जौड़ा, हनी वधवा, पुजारी नवल कंबोज, गुरजीत पोपली आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.