कहीं लगे छप्पन भोग, कहीं चला संकीर्तन का दौर
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गणेश उत्सव को लेकर शहर में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से आयोजनों क
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गणेश उत्सव को लेकर शहर में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से आयोजनों का दौरा जारी है। श्री गणपति उत्सव कमेटी, चौक मलकां की तरफ से जारी 18वें श्री गणेश उत्सव के छठे दिन दिन कलाकारों ने देवी-देवताओें के स्वरूप में मनोरम नजारा पेश किया। संस्था के सेवादार राजेश राजा की अध्यक्षता में हुए समारोह में पूर्व विधायक राज कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
उन्होंने कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि सनातन धर्म की संस्कृति को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजन अहम हैं। इस मौके पर शिव मंदिर पोड़िया वाला महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। इसके उपरांत कलाकारों ने देवी-देवताओं के स्वरुप में झांकियां प्रस्तुत की। संस्था की तरफ से राज कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आकाश महेंद्रू, अरविंद महेंद्रू, दीपक महेंद्रू, गौरव पुरी, डॉ. करुणा सागर एंग्रीश, राज कुमार बावा, विमल शर्मा, विक्की शूर, नितिन, अविनाश सर्राफ, विकास महेंद्रू व अन्य मौजूद थे।
इसी तरह सोहनी सच्ची सरकार, उपकार नगर में जारी श्री गणेश उत्सव के दौरान बुधवार को गणपति महाराज को छप्पन भोग लगाए गए। इस मौके पर महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। संस्थान के संचालक जनाब टोनी शाह की अध्यक्षता में हुए समारोह में भगवान श्री गणेश का श्रृंगार विशेष कारीगरों ने किया। इस मौके पर कर्ण शाह, सोनू शाह, गौरव पुरी, वरदान महेंद्रू, अंशु पुरी, गजल मीनाक्षी राज, पारस, बाली, विशाल, गेवी, गविश पुरी, गौरी महेंद्रू, मुन्ना, उमा पुरी व अन्य मौजूद थे। मां त्रिपुरमालिनी मंदिर श्री देवी तलाब मंदिर में जारी श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान बुधवार को किशन गोपाल मैपी एंड पार्टी के सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर श्री देवी तलाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज, कैशियर पविंदर बहल, संयुक्त सचिव अश्वनी गुप्ता, वरिंदर मल्होत्रा, मनमोहन शर्मा, लेखक बलबीर निर्दोष, अर्जुन मल्होत्रा, बलदेव आनंद, राम आहूजा, कुलदीप भाटिया, प्रदीप पुजारी, किशन गोपाल मैप्पी, सुनील कुमार, पवन मेहता, राजू शर्मा व अन्य मौजूद थे। वहीं, जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव मंडल, लाल बाजार की तरफ से वार्षिक गणेश उत्सव के दौरान बुधवार को लंगर लगाया गया। इस मौके पुर सुभाष पाटिल, श्रीराम, मंगल चढ्डा, प्रिंस चढ्डा, मुकुल चढ्डा, प्रहलाद कुमार व अन्य मौजूद थे।