Move to Jagran APP

श्री गणेश उत्सव में पेश की मनमोहक झाकियां

श्री गणेश चतुर्थी को लेकर मलकां चौक में जारी श्री गणेश उत्सव के दौरान सोमवार जिले भर से श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान जहां आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई, वहीं देर रात तक भजनों का दौर चला। श्री गणपति उत्सव कमेटी की तरफ से आयोजित गणपति उत्सव का आगाज हवन यज्ञ के साथ हुआ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 01:15 AM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 01:15 AM (IST)
श्री गणेश उत्सव में पेश की मनमोहक झाकियां
श्री गणेश उत्सव में पेश की मनमोहक झाकियां

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गणेश चतुर्थी को लेकर मलकां चौक में जारी श्री गणेश उत्सव में सोमवार को जिले भर से श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान जहां आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। देर रात तक भजनों का दौर चला। श्री गणपति उत्सव कमेटी की तरफ से आयोजित गणपति उत्सव का आगाज हवन यज्ञ के साथ हुआ। इसमें पंडित विनोद दीक्षित तथा पंडित पवन शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।

loksabha election banner

इसके बाद कलाकारों ने गणपति आराधना, शिव-पार्वती नृत्य तथा शिव काली स्वरूपों के साथ आकर्षक झाकियां पेश कीं। दिन भर सिद्धिविनायक की महिमा का गुणगान किया गया। इसमें महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजेश राजा, आकाश महेंद्रू, अर¨वद महेंद्रू तथा दीपक महेंद्रू ने संस्था द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। वहीं, संस्था की तरफ से मनोरंजन कालिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर समीर सूरी, भूपेंद्र शर्मा, सतीश महेंद्रू, विक्की, साहिल अरोड़ा, चेतन वर्मा, मनु मल्होत्रा, पवन ¨सह, जोगी, विकास महेंद्रू. वरदान महेंद्रू, मोहित महेंद्रू, गौरव पुरी, मानिक मल्होत्रा, निशु, मित्रपाल नागर, अमित पुरी, पुनीत महेंद्रू, अंकित कपूर, मानव महेंद्र व अन्य मौजूद थे।

इसी तरह दरबार सोहनी सच्ची सरकार, उपकार नगर में जारी श्री गणेश उत्सव के दौरान डांडिया का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने डांडियां के साथ गणपति महाराज की उपासना की। बाबा टोनी शाह की अध्यक्षता में जारी श्री गणेश उत्सव के दौरान सिद्धिविनायक को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस मौके पर कर्ण सोनू शाह, गौरव पुरी, अंशू पुरी, गवीश पुरी, गजल, उमा पुरी, चंदन, विशाल, राहुल, अंकुर, अजय, राज, मधू, उषा, सिमरन, प्राची, अजय, दीपक महेन्द्रू, गौरी महेन्द्रू, वरदान, विकास व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.