गणेश उत्सव पर सारा दिन लगेगा लंगर
संवाद सहयोगी, जालंधर जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव मंडल की ओर से लाल बाजार में आयोजित 29 वें वार्षिक
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Aug 2017 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 29 Aug 2017 07:33 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर
जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव मंडल की ओर से लाल बाजार में आयोजित 29 वें वार्षिक श्री गणेश उत्सव में साई संध्या का आयोजन किया गया। मंडल की ओर से गणेश पूजन कर साई जी के भजन गाए। साईं जी के मधुर भजन सुन कर सारे ही भक्त भक्ति में झूम उठे। बुधवार को मंडल की ओर से सारा दिन बाजार में लंगर का आयोजन किया जाएगा। 2 सितंबर को दोपहर 11 बजे से मूर्ति विर्सजन की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर प्रधान सुभाष पाटिल, उप प्रधान शिवा, प्रमोद पाटिल, विजय पवार, सुरेश, दीपक, प्रमोद, शशी, प्रहलाद, राजू, विजय, शंकर व सर्राफा एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें