पूर्व विदेश राज्य मंत्री आरएल भाटिया का निधन, अमृतसर से 6 बार रहे सांसद
अमृतसर से 6 बार सांसद रहे पूर्व विदेश राज्य मंत्री आर एल भाटिया का निधन हो गया। कोराना पॉजिटिव होने के चलते उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।
अमृतसर, जेएनएन। गुरु नगरी से 6 बार सांसद रहे पूर्व विदेश राज्य मंत्री आरएल भाटिया शनिवार सुबह निधन हो गया। शुक्रवार को सांस में तकलीफ होने की वजह से उन्हें फोर्टिंज अस्पताल भर्ती करवाया गया था। लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।
भाटिया सियासत में अपनी साफ सुथरी छवि के लिए जाने जाते थे। वह सौ साल के थे। 23 जून 2004 से 10 जुलाई 2008 तक वह केरल और 10 जुलाई 2008 से लेकर 28 जून 2009 तक बिहार के राज्यपाल रहे। भाटिया 1992 में पीवी नरसिम्हा की सरकार में विदेश राज्यमंत्री रहे।
बता दें कि जिले में कोरोना वायरस ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। वीरवार को विभिन्न अस्पतालों में वायरस से संक्रमित 23 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 438 नए केस रिपोर्ट हुए। वहीं राहत की बात यह है कि अब एक्टिव केस छह हजार से कम होकर 5895 हो गए हैं। स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 32591 है।
वहीं तरनतारन में शुक्रवार को कोरोना के दस नए मामले आए। राहत की बात यह है कि करीब 20 दिन बाद इतने कम केस आए हैं और दूसरा जितने नए मामले रिपोर्ट हुए हैं, उससे दोगुणा यानि 20 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में एक्टिव मामले 5518 हो गए हैं। वहीं अमृतसर के कारपोरेट अस्पताल में भर्ती 55 वर्षीय महिला और गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें