विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सांसद अमृतपाल की पार्टी ज्वाइन करेंगे ED के पूर्व अफसर निरंजन सिंह, भोला ड्रग रैकेट और मजीठिया केस की कर चुके जांच

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:01 PM (IST)

ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे ...और पढ़ें

पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और अमृतपाल सिंह (फाइल फोटो)

 पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और अमृतपाल सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह वारिस पंजाब दे में शामिल

  2. निरंजन सिंह ने भोला ड्रग रैकेट और मजीठिया मामले की जांच की

  3. उन्होंने 2018 में ईडी से इस्तीफा दिया, अब राजनीति में प्रवेश

जागरण संवाददाता, जालंधर। ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वे बुधवार को पार्टी में शामिल हो सकते हैं। निरंजन सिंह ईडी में रहते हुए कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने ड्रग्स केस में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से भी पूछताछ की थी।

वे जालंधर में ईडी ऑफिस में तैनात रहे थे। निरंजन सिंह को वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त होना था। लेकिन उन्होंने तीन साल पहले ही वर्ष 2018 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

निरंजन सिंह ने भोला ड्रग रैकेट मामले की जांच की थी। साल 2015 की शुरुआत में ड्रग्स केस की जांच के दौरान निरंजन सिंह का तबादला जालंधर से कोलकाता कर दिया गया था।

यह मामला पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट पहुंचा था और उनके तबादले पर रोक लगा दी गई थी। साल 2016 में निरंजन सिंह ईडी में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदोन्नत हुए थे। इसके दो साल बाद ही उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था।