Jalandhar Weather Update: धुंध के साथ गिरा तापमान, न्यूनतम पारा 14 डिग्री तक लुढ़का
Jalandhar city weather update जालंधर में बुधवार सुबह-सुबह लोगों ने खासी ठंड महसूस की। सुबह सैर के लिए घरों से निकले लोग स्वेटर कोटी और शाल में लिपटे नजर आए। बच्चों और बुजुर्गों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
जालंधर, जेएनएन। बुधवार सुबह शहर की हवा में ठंडक महसूस की गई। तड़के आसमान में छाई धुंध के चलते न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे सुबह-सुबह लोगों ने खासी ठंड महसूस की। सुबह सैर के लिए घरों से निकले लोग स्वेटर, कोटी और शाल में लिपटे नजर आए। हालांकि धूप निकलने से दोपहर तक तापमान में इजाफा होने की संभवाना है।
अक्टूबर के मध्यांतर के बाद मौसम तेजी के साथ करवट ले रहा है। बीच मंगलवार को न्यूनतम तापमान ने 13 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू लिया था। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने पर तापमान में बढोतरी दर्ज की गई थी।
मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ सुरेंद्र पाल बताते हैं कि दिसंबर के शुरू होने से पहले न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान बच्चों व बुजुर्गों को अभी से एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। बुधवार को दिन भर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है।