हेरोइन व अफीम के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई Jalandhar News
देहात पुलिस ने हेरोइन और अफीम की बड़ी खेप के साथ पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
जालंधर, जेएनएन। देहात पुलिस ने हेरोइन और अफीम की बड़ी खेप के साथ पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएससी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआइए स्टाफ देहाती और करतारपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांवका हलवा के पास नाकाबंदी के दौरान शहीद बाबू लाभ सिंह नगर निवासी गौरव चौहान को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
एसएससी माहल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गौरव और ग्रीन मॉडल टाउन निवासी संजीव कुमार हेरोइन तस्करी करते हैं। दोनों जेल में बैठे पुष्पिंदर नोनी और गुरजंट सिंह उर्फ भोलू की हेरोइन सप्लाई करते थे। संजीव कुमार और जेल में बैठे नोनी व भोलू के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
इसी तरह गांव धालीवाल के पास गुप्त सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर निवासी संजय चौधरी और मेरठ निवासी बबलू कुमार को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। उधर भोगपुर के गांव मोगा के पास तीन किलो 50 ग्राम के साथ छत्तीसगढ़ निवासी हरदीप सिंह और कपूरथला निवासी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें