Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, पांच जिलों के नेताओं ने किया मंथन

भाजपा की बैठक में नवांशहर, कपूरथला, जालंधर शहरी, जालंधर देहाती नॉर्थ, जालंधर देहाती साउथ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

By Edited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 08:18 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, पांच जिलों के नेताओं ने किया मंथन
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, पांच जिलों के नेताओं ने किया मंथन

जागरण संवाददाता, जालंधर : लोकसभा चुनाव में शक्ति केंद्रों और बूथों की रचना पर विचार विमर्श करने के लिए भाजपा के पांच जिलों की एक संयुक्त बैठक हुई। इसमें नवांशहर, कपूरथला, जालंधर शहरी, जालंधर देहाती नॉर्थ, जालंधर देहाती साउथ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज दयाल सिंह सोढी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत, राजेश बाग्गा, शिव दयाल चुघ उपस्थित हुए। ये बैठक दिल्ली में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के दिशा-निर्देशों पर आयोजित की गई।

loksabha election banner

जालंधर में मीटिंग में हिस्सा लेते हुए भाजपा नेता।

जोनल इंचार्ज दयाल सिंह सोढी ने आए हुए सभी जिलों के पदाधिकारियों को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक रूप से सुदृढ़ बनने को कहा। पदाधिकारियों से कहा गया कि जिन-जिन लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लिया है, उनकी बूथों के स्तर पर लिस्ट बनाकर उनसे संपर्क साधा जा सके। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत एवं राजेश बागा ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि 2019 के चुनाव नजदीक हैं। पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया जा सके।

इस मौके पर जिला प्रधान रमन पब्बी, राजीव ढींगरा, राजू मागो, महामंत्री जालंधर शहरी राजीव पांजा महामंत्री देहाती नॉर्थ, मनोज शर्मा महामंत्री देहाती साउथ, सुनील भारद्वाज जिला अध्यक्ष भाजपा नवांशहर, अनुराग कुमार, चेतन सूरी महामंत्री कपूरथला उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.