यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब : मोरिंडा में ट्रैक्टर व फर्नीचर शोरूम में लगी भयानक आग, छह वाहन जले; लाखों का नुकसान
मोरिंडा में सुबह के समय ट्रैक्टर के शोरूम और फर्नीचर के शोरूम को आग लग गई। आग लगने से छह ...और पढ़ें

रूपनगर/मोरिंडाः मोरिंडा में सुबह के समय ट्रैक्टर के शोरूम और फर्नीचर के शोरूम को आग लग गई। आग लगने से छह नए ट्रेक्टर आग में जल गए और फर्नीचर शोरूम का सामान बड़े स्तर पर जल गया। प्राथमिक तौर पर 80 लाख के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। वहीं मोरिंडा में फायर बिग्रेड न होने के कारण काफी नुक्सान हुआ है। आग लगने पर रूपनगर, कुराली व खरड़ से फायर बिग्रेड आती हैं। आग लगने से सब कुछ स्वाहा हो गया है।
