यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fire in Jalandhar : जालंधर के अर्जुन नगर में शार्ट सर्किट से घर में आग, कीमती सामान जलकर राख
जालंधर के अर्जुन नगर में शनिवार दोपहर को शार्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। आग लगने के ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। शहर के अर्जुन नगर में एक घर में आग लगने से कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तंग गलियों के कारण गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। इलाका निवासियों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पा लिया।
घर के मालिक राजेश ने बताया कि वह निजी फर्म में काम करता है। शनिवार दोपहर को उसके घर में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। वह और सारे घर वाले बाहर भागे। किसी ने दमकल विभाग को सूचित किया, लेकिन दमकल विभाग की टीम घर तक नहीं पहुंच पाई क्योंकि गलियां तंग थी। उसने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने उनको फोन किया कि वह छोटी गाड़ी लेकर आते हैं। इस दौरान आसपास के लोगों ने खुद ही पानी डालकर आग बुझा ली। आग की वजह से उनके घर का फर्नीचर और कीमती सामान जल गया।
