यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब के कपूरथला में RCF के बाहर लगी भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख
कपूरथला में आरसीएफ के बाहर आग लगने से 400 झुग्गियां जल कर राख हो गई हैं। बताया जा रहा है ...और पढ़ें

कपूरथला, जेएनएन। कपूरथला स्थित रेलवे कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) के बाहर रोड के पास आग लगने से 400 झुग्गियां जल कर राख हो गई हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार बाद दोपहर अचानक चिंगारी से भड़की आग ने सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी छीन ली। उनका वर्षों की मेहनत से जमा किया हुआ सारा सामान जलकर स्वाह हो गया। अभी किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि आग में झुग्गियों में पड़ा समान, नकदी आदि सबकुछ जल गया है।

कपूरथला में बुधवार दोपहर आरसीएफ के बाहर लगी आग को काबू में करने का प्रयास करते हुए दमकल कर्मी।
इस दौरान कुछ एलपीजी सिलेंडर फटने की बात कही जा रही है लेकिन अभी इस बारे में पक्कै तोर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की तरफ से आग बुझाई जी रही है।
आरसीएएफ कर्मचारियों की पंजाब सरकार से मुआवजा देने की मांग
आरसीएफ के बाहर झुग्गियों में लगी आग पर आरसीएफ एंप्लाईज यूनियन ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने पंजाब सरकार व लोकल प्रशासन से मांग की है कि इन गरीब कामगारों की मदद के लिए वे आगे आएं। सरकार उन्हें उनके नुकसान के लिए मुआवजा दे। साथ में इनके रहने के लिए उचित प्रबंध जल्द किया जाए।
