पंजाब के Trident Group के बुधनी प्लांट में लगी भयंकर आग, करोड़ों रुपये का नुकसान
ट्राईडेंट ग्रुप के मध्य प्रदेश के बुधनी प्लांट में आग लगने से करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के 24 घंटे बाद भी अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है।
बरनाला, जेएनएन। देश की नामवर कंपनी ट्राईडेंट ग्रुप के मध्य प्रदेश के बुधनी प्लांट में आग लगने से करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के 24 घंटे बाद भी अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल विभाग की गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। यहां यार्न, पेपर, धागे और केमिकल्स का उत्पादन होता था।
आग लगने के कारण का पता नहीं चला
ट्राईडेंट ग्रुप के एडमिन हेड रूपिंदर गुप्ता ने बताया कि बुधनी यूनिट के काॅटन गोदाम में 5 अप्रैल की सुबह आग लग गई थी। जिस पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग में किसी तरह का जानी नुकसान होने से बचाव हो गया किंतु ग्रुप को आर्थिक तौर पर करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मध्य प्रदेश के बुधनी स्थित ट्राइडेंट ग्रुप के प्लांट में लगी आग बुझाने की कोशिश करते हुए दमकल कर्मी।
एमडी बोले- मानसून से पहले पटरी पर लौटेगा कामकाज
गौर हो कि ट्राईडेंट ग्रुप देशभर में बड़े टेक्सटाइल ग्रुप के तौर पर जाना जाता है। ट्राईडेंट ग्रुप के साथ 20 हजार के करीब लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है। ट्राईडेंट ग्रुप के एमडी पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से कहा कि ट्राईडेंट एक शानदार टीम है और मानसून से पहले वह अपने उद्योग को दोबारा पटरी पर ले आएंगे। ट्राईडेंट से जुड़े किसी भी कर्मचारी का रोजगार नहीं छीना जाएगा।
यह भी पढ़ें - आलीशान होटल में SGPC कर्मचारी के साथ रंगरलियां मना रही थी कांस्टेबल की पत्नी, अचानक पहुंच गया पति
यह भी पढ़ें - मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस टीम को थोड़ी देर में साैपा जाएगा, रूपनगर एंबुलेंस भी पहुंची