Move to Jagran APP

नगर निगम के फाइनांस हेड रविंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, बजट तैयार करने को लेकर मुश्किल

डिप्टी कंट्रोलर ऑफ फाइनांस एंड अकाउंट्स रविंदर सिंह के त्याग पत्र देने के बाद नगर निगम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बड़ा सवाल यह है कि अब बजट कैसे तैयार होगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 10 Mar 2020 02:35 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 08:38 AM (IST)
नगर निगम के फाइनांस हेड रविंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, बजट तैयार करने को लेकर मुश्किल
नगर निगम के फाइनांस हेड रविंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, बजट तैयार करने को लेकर मुश्किल

जालंधर, जेएनएन। नगर निगम के डिप्टी कंट्रोलर ऑफ फाइनांस एंड अकाउंट्स रविंद्र सिंह ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। इससे नगर निगम के अकाउंट डिपार्टमेंट का संकट बढ़ गया है। रविंद्र सिंह दो साल की एक्सटेंशन पर थे और उनका यह दूसरा साल था। दूसरे अकाउंट्स अफसर विजय कपूर की एक साल की एक्सटेंशन 28 फरवरी को खत्म हो गई थी और सरकार के नए आदेश के बाद उन्हें अब एक्सटेंशन नहीं मिल रही थी। दोनों अफसरों के एकदम चले जाने से नगर निगम के फाइनांस डिपार्टमेंट में संकट बढ़ गया है और इस महीने के वेतन में भी देरी हो गई है।

loksabha election banner

बजट तैयार करने में भी मुश्किल

इससे नगर निगम का बजट तैयार करने में भी अब मुश्किल रहेगी। नगर निगम का पिछले साल का बजट पांच मार्च 2019 को पेश हो गया था लेकिन इस बार अभी इसकी तैयारी की जा रही थी। डिप्टी कंट्रोलर ऑफ फाइनांस एंड अकाउंट्स रविंदर सिंह ने कमिश्नर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, हालांकि रविंदर सिंह को मनाने की कोशिश की जा रही है कि वे 30 सितंबर तक अपने काम पर डटे रहें। उन्होंने फिलहाल इस्तीफा वापस लेने से इंकार कर दिया है। अगर ऐसा ही रहा तो अकाउंट डिपार्टमेंट के लिए काफी मुश्कलें हो जाएंगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.