हुल्लड़बाजों ने डाला होली के रंग में भंग, महिला को गुलाल लगाने पर रिजॉर्ट में जमकर चली कुर्सियां
होली वाले दिन शहर के बड़े रिजार्ट में होली खेलते-खेलते लोग आपस में झगड़ने लगे। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से जमकर कुर्सियां और मेज चले।
जासं, जालंधर। होली वाले दिन शहर के बड़े रिजार्ट में होली खेलते-खेलते लोग आपस में झगड़ने लगे। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से जमकर कुर्सियां और मेज चले। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। रिजार्ट के मालिक को अपनी सिक्योरिटी बुला कर सभी को अलग करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक एक बड़े रिजार्ट में होली के दिन विशेष तौर पर कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान होली खेलते खेलते किसी ने एक महिला पर रंग लगा दिया। इसके बाद महिला के परिजनों ने विरोध किया तो बात तू-तू, मैं मैं तक पहुंची। देखते ही देखते मामला गाली-गलौच तक पहुंचा और फिर हाथापाई होने लगी। दोनों तरफ से कुर्सियां और मेज उठा कर फेंके जाने लगे तो वहां प्राइवेट सिक्योरिटी ने सभी को रोका। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
वीरवार को होली के दौरान रिजॉर्ट में स्पेशल प्रोग्राम का आयोजन किया। इस दौरान कुछ हुल्लड़बाजियों के कारण प्रोग्राम में खलल पड़ गया। इस बीच कुर्सियां चलने पर पुलिस को सूचित किया गया तो पुलिस ने हुल्लड़बाजी करने वालों को मौके से काबू किया और थाने ले गई।
लड़कियों ने हुल्लड़बाजों को जमकर धुना
मॉडल टाउन में होली खेल रही लड़कियों पर रंग फेंकना हुल्लड़बाजों इतना महंगा पड़ गया कि उनकी होली की सारी मस्ती काफूर हो गई। लड़कियों ने लड़कों की जम कर धुनाई कर दी जिसके बाद लड़कों ने माफी मांग कर जान छुड़ाई। आठ दस लड़कियां अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मॉडल टाउन मार्केट में होली खेल रही थी। इस दौरान लड़कों का एक ग्रुप ने लड़कियों के चेहरे पर रंग लगाने का प्रयास किया तो लड़कियों ने विरोध कर दिया जिस पर विवाद हो गया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें