करतारपुर में किसानों का धरना 30वें दिन भी जारी
किसानों का धरना 30वें दिन भी जारी रहा।
संवाद सहयोगी करतारपुर : केंद्र सरकार की तरफ से पास किए कृषि कानून के खिलाफ भारती किसान यूनियन का रेलवे स्टेशन करतारपुर में जिला प्रधान जसवीर सिंह लिट्टा की अगुआई में दिया जा रहा धरना 30वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि सुधार कानून को रद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उक्त कानून किसानों के हक में नहीं है और किसानों को खत्म कर देगा।
जिला प्रधान जसवीर सिंह लिट्टा ने बताया कि जब तक भाजपा सरकार उक्त काले कानून को वापस नहीं लेती, तब तक रोष प्रदर्शन जारी रहेगा। पांच नवंबर को 12 बजे से पांच बजे तक जीटी रोड पर स्थित जगतजीत इंडस्ट्री हमीरा में पांच घंटे तक बंद किया जाएगा। इस प्रदर्शन के दौरान शिगारा सिंह, प्रधान गुरदीप सिंह चाहल, प्रधान हरजिदर सिंह फक्कर, प्रधान कुलदीप सिंह, अवतार सिंह, प्रधान मनजीत सिंह, बलविदर सिंह उप्पल, सुरजीत सिंह, हरमीत सिंह खालसा, मनजिदर सिंह, पूरन सिंह चेयरमैन, गुलजार सिंह इंस्पेक्टर, हरदीप सिंह संधू, सुच्चा सिंह, जोगा सिंह के अलावा बहादुर सिंह ब्लाक प्रधान, सरबजीत सिंह बाठ, चरणजीत सिंह, मोहन सिंह, कश्मीर सिंह, जोगिदर सिंह, बलवीर सिंह, बलराज सिंह, दलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, शमशेर सिंह, शिगारा सिंह, सुखदेव, सरबजीत, हरसिमरन सिंह, जगतार सिंह, बलविदर सिंह मौजूद थे।