शरीरिक दूरी व मास्क के बगैर किसानों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
किसानों ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 10 से 20 जून तक रोजाना गांव स्तर पर धरने प्रदर्शन होंगे
जालंधर, जेएनएन। किसान संघर्ष कमेटी ने लाक डाउन में छूट मिलते ही सरकार के किलाफ मोर्चा खोल दिया। किसानों ने मास्क लगा कर तथा शरीरिक दूरी बना सरकार की नीतियों को दरकिनार किया। सोमवार जिला प्रशासनिक कांपलेक्स के बाहर प्रधान सलविंदर सिंह की प्रधानगी में धरने में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
उन्होंने बताया कि किसान विरोधी नीतियां विकास की राह में बाधा बन रही है। उन्होंने बिजली बिल 2003 तथा 2020 को रद्द करने की मांग रखी। उन्होंने बिजली बोर्ड के पुराने स्वरूप को लागू करने की मांग की। शाहकोट के प्रधान गुरमेल सिंह ने किसानों के मिलने वाली सबसिडियों को बढ़ाने की मांग पर जोर दिया। उन्होंने धान के रेट में 53 रूपये बढ़ोतरी का विरोध कर किसानोें को कम से कम 3650 रूपये प्रति किवंटल का रेट देना चाहिए। उन्होंने मंडी तोड़ने के फैसले को भी वापिस लेने की गुहार लगाई।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 10 से 20 जून तक रोजाना गांव स्तर पर धरने प्रदर्शन होंगे और 21 जून को राज्य स्तरीय बैठक में अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर सवरण सिंह, जगतार सिंह, जरनैल सिंह, लखविंदर सिंह,मोहन सिंह दलबीर सिंह, जोगिंदर सिंह मक्खन सिंह, प्रभजीत सिंह, कुलदीप राय, हरप्रती सिंह कोटली, मेजर सिंह के अलावा कमेटी के अन्य सदस्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।