Move to Jagran APP

गिद्दड़पिडी टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाया पक्का धरना

केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान संगठन बीते कुछ दिनों से लगातार रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 07:58 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 07:58 AM (IST)
गिद्दड़पिडी टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाया पक्का धरना
गिद्दड़पिडी टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाया पक्का धरना

संवाद सहयोगी, लोहियां : केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान संगठन बीते कुछ दिनों से लगातार रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। वीरवार को किसानों ने गिद्दड़पिडी, नजदीक सतलुज दरिया पुल पर बने टोल प्लाजा पर सुबह 10 बजे से पक्का धरना लगा दिया।

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी व किसान संघर्ष कमेटी के सदस्यों व नेताओं ने भारी संख्या में पहुंच बर्फानी डेवलपर्स एंड हाउसिग प्राइवेट लिमिटेड के टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया। इस बीच टोल प्लाजा के अधिकारियों को पर्चियां काटने से मना कर बैरियर उठवा आवागमन आम की तरह शुरू कर दिया।

धरना देने वाले किसानों को संबोधन करते प्रदेश सचिव भाकियू राजेवाल परगट सिंह, प्रदेश प्रधान यूथ विग लखविदर सिंह, जंड सिंह प्रधान मखू, गुरचरण सिंह शींह वाली व धर्म सिंह सभरा उपप्रधान ने कृषि विधेयक को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। साथ ही कहा कि जब तक किसान विरोधी विधेयक वापिस नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उक्त नेताओं ने कहा कि हरियाणा में किसानों पर हुई लाठीचार्ज व यूपी की हाथरस घटना को लेकर नौ अक्तूबर को दोपहर 12 से दो बजे तक राज्य भर में चक्का जाम किया जाएगा।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के ज्ञानी शिदर सिंह ब्लाक प्रधान धर्मकोट, परमिदर सिंह प्रधान, जिला प्रधान बलदेव सिंह जीरा, खजांची भगवंत सिंह, चरनजीत सिंह चुघां ब्लाक धर्मकोट व किसान संघर्ष कमेटी कोट बुड्ढा से सुखदेव सिंह मंड जिला प्रधान फिरोजपुर, करनैल सिंह भोला जिला महासचिव, सुखदेव सिंह अराइयांवाला, जग्गा सिंह नंगल व काबल सिंह लखनपाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.