Move to Jagran APP

जालंधर सर्किट हाउस में किसानों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सापला को घेरा, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

जालंधर के सर्किट हाउस में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला भाजपा के प्रदेश उपप्रधान राजेश बाघा भाजपा के पंजाब प्रवक्ता मोहिंदर भगत नेता प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे थे। यहां किसानों ने सर्किट हाउस का घेराव कर लिया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 03:00 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 03:00 PM (IST)
जालंधर सर्किट हाउस में किसानों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सापला को घेरा, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
किसान संगठनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को जालंधर सर्किट हाउस में घेर लिया है।

जालंधर, जेएनएन। किसानों ने मंगलवार दोपहर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला समेत कई बड़े नेताओं को सर्किट हाउस में घेर लिया। करीब 2:40 बजे किसान संगठन सर्किट हाउस के बाहर पहुंच गए। यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, भाजपा के प्रदेश उपप्रधान राजेश बाघा, भाजपा के पंजाब प्रवक्ता मोहिंदर भगत और भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रधान राज कुमार अटवाल ने दलितों के मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी।

loksabha election banner

इधर, किसानों के प्रदर्शन के बीच सांपला के समर्थक सर्किट हाउस के बाहर दरी बिछा कर बैठ गए हैं और पूर्व मंत्री विजय सांपला ने उन्हें संबोधित करना शुरू कर दिया है।

जालंधरः किसानों के प्रदर्शन के बीच जालंधर के सर्किट हाउस के बाहर दरी बिछाकर बैठे समर्थकों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला।

जालंधर में सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला किसानों ने घेराव कर लिया है।

किसानों और पुलिस में हुई नोकझोंक

कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसान लगातार पंजाब में भाजपा नेताओं का घेराव कर रहे हैं। सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं के पहुंचने की भनक पाकर बड़ी संख्या में किसान संगठनों के सदस्य यहां पहुंचे हैं। मौके पर भारी संख्या पुलिस बल मौजूद है। किसानों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई है। फिलहाल, पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर ही है।

पिछले सप्ताह पंजाब भाजपा अध्यक्ष पर हुआ था हमला

बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने यूथ कांग्रेस नेताओं पर जलालाबाद में एक अनुसूचित परिवार से मिलने जाते वक्त उन्हें जबरन रोकने का आरोप लगाया था। करीब एक सप्ताह पहले होशियारपुर में पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के काफिले पर भी आंदोलनरत किसानों ने हमला कर दिया था। तब भाजपा ने कांग्रेस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.