फर्द लेना हुआ आसान, दस फरवरी से तहसील दफ्तर में भी मिलेगी सुविधा Jalandhar News
डीसी कांप्लेक्स से हर महीने फर्द के सवा लाख पेज निकलते हैं। इसके लिए हजारों लोग महीने में आवेदन करते हैं। ऐसे में अब उनको यह बड़ी राहत मिलने जा रही है।
जालंधर, जेएनएन। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से फर्द लेना अब सुविधाजनक होगा। इसके लिए फर्द केंद्र को कांप्लेक्स में ही स्थित तहसील दफ्तर में शिफ्ट कर दिया गया है। सोमवार से फर्द केंद्र को शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक फर्द केंद्र डीसी कांप्लेक्स में चल रहा था। जहां तंग जगह होने से लोगों को परेशानी होती थी। लोगों को बैठने के लिए तो क्या खड़े होने के लिए जगह नहीं थी।
लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
डीसी कांप्लेक्स से हर महीने फर्द के सवा लाख पेज निकलते हैं। इसके लिए हजारों लोग महीने में आवेदन करते हैं। ऐसे में अब उनको यह बड़ी राहत मिलने जा रही है। शुक्रवार को एसडीएम टू राहुल सिंधू ने सब रजिस्ट्रार यानि तहसील दफ्तर का दौरा किया और फर्द केंद्र के लिए किए जाने वाले इंतजामों का जायजा लिया।
दो तहसील के चार-चार काउंटर
नए सब रजिस्ट्रार दफ्तर में जालंधर वन और टू के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। एक तरफ वन व उसके विपरीत टू का फर्द केंद्र बनाया गया है। हर फर्द केंद्र में चार-चार काउंटर बनाए गए हैं। जहां ऑपरेटर लोगों को जल्द फर्द मुहैया कराएंगे, ताकि उन्हें इंतजार न करना पड़े। यहां इंतजार करने के लिए भी लोगों को सुविधा रहेगी, क्योंकि यहां वेटिंग रूम के लिए कुर्सियां लगी हुई हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें