यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ceasefire Violation: पंजाब में अभी भी हाई अलर्ट, अमृतसर व जालंधर सहित कई जिलों में ब्लैकआउट के बाद बजे सायरन
सीजफायर के बाद भी पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट किया गया। जालंधर बठिंडा अमृतसर और फाजिल्का में ब्लैकआउट की ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधर। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा की गई। लेकिन तीन घंटे में ही पाकिस्तान ने सीजाफायर का उल्लंघन किया। पंजाब के फिरोजपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, फाजिल्का, पठानकोट, मुक्तसर, होशियारपुर, बरनाला, मोगा, संगरूर व तरनतारन में ब्लैकआउट किया गया।
बठिंडा में लोगों ने खुद ही ब्लैक आउट कर लिया पर बाद में प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए। जालंधर में प्रशासन अलर्ट पर हालात को देखकर ब्लैकआउट किया जाएगा। अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन मूवमेंट हुई है, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गईं।
अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन मूवमेंट की सूचना
सीजफायर एलान के बाद भी पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट किया गया है। जालंधर, बठिंडा और अमृतसर समेत कई शहरों में ब्लैकआउट किया गया है। अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन मूवमेंट होने की सूचना है। सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई है। फाजिल्का में भी ब्लैकआउट किया गया है। पटियाला में भी ब्लैकआउट किया गया है। फिरोजपुर में इमरजेंसी सायरन बजने लगा है।
तरनतारन में हवा में ड्रोन को मार गिराया
तरनतारन जिले के गांव खालड़ा और भगवानपुरा में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन द्वारा हमले लिए गए। जिनको भारतीय सेना ने हवा में ही विफल बना दिया। यह दोनों हमले 09:50 से लेकर 09:02 बजे तक हुए बताए जाते हैं।
लुधियाना में वॉलिंटियरली ब्लैकआउट
लुधियाना प्रशासन की तरफ से वॉलिंटियरली ब्लैकआउट की अपील की है। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि हालात बेहतर है मगर लोगों की इच्छा है कि ब्लैकआउट करना चाहिए। ब्लैक आउट होने के बाद जोड़ा फाटक के पास पड़ते कृष्ण नगर जज नगर में बाजारों को बंद करवा रही है पुलिस।
इन शहरों में ब्लैकआउट
बठिंडा में पूर्ण ब्लैकआउट किया गया है। बठिंडा और बरनाला में रेड सायरन बजने शुरू हो गए हैं। संगरूर में भी दोबारा ब्लैक आउट किया गया है। अमृतसर में भी ब्लैकआउट किया गया है। सायरन बजने शुरू हो गए हैं।
दो मिनट के मिनट के भीतक दो धमाके
बताया जा रहा है कि जालंधर में दो मिनट के अंदर दो धमाके हुए हैं। इन धमाकों की आवाज सुनने के बाद लोग सहम गए। वहीं, जानकारी के अनुसार, काले धुएं का गुबार भी देकने को मिला।
