महंत गंगा दास महाराज के जन्मदिवस पर उमड़े श्रद्धालु
श्री अयोध्या धाम व जालंधर पीठाधीश्वर 1008 महामंडलेश्वर महंत श्री गंगा दास महाराज के जन्मदिवस को लेकर सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम मंदिर, दिलबाग नगर में शनिवार को समारोह का आयोजन हुआ।
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री अयोध्या धाम व जालंधर पीठाधीश्वर 1008 महामंडलेश्वर महंत श्री गंगा दास महाराज के जन्मदिवस को लेकर सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम मंदिर, दिलबाग नगर में शनिवार को समारोह का आयोजन हुआ। गुरुदेव महाराज के कृपा पात्र महंत केशव दास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान राज्य भर से पहुंचे सेवकों ने पुष्पवर्षा की व महाराज का आशीर्वाद लिया। समारोह में पार्षद दीपक शारदा व युवा कांग्रेस नेता विनोद शारदा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
उन्होंने आश्रम द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यो की सराहना करते हुए उन्होंने हर संभव सहयोग देने का यकीन दिलाया। वहीं, महंत गंगा दास ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है। गुरु की शरण में आने वाले शिष्य को दुखों से दूर रखना भी गुरु की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि गुरु कभी भी अपने भक्त को किसी तरह की दिक्कत पेश नहीं आने देते। गुरु की बातें हमेशा माननी चाहिए।
महंत केशव दास ने कहा कि लोगों को अपना जन्मदिन व वर्षगांठ को धार्मिक कार्यक्रम के साथ मनाना चाहिए। बच्चों को अच्छे संस्कार देना हर अभिभावक की जिम्मेदारी बनती है। महंत गंगा दास ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। वहीं, बावा लाल दयाल महाराज की आरती उतारने के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मंदिर के सेवादार धर्मपाल शर्मा, पंकज मल्होत्रा, वरुण वर्मा, दीपक वर्मा, ¨रकू कपिल, देव कुमार, विपन शर्मा, भारत भूषण महाजन, सुनीता ठाकुर, रेखा शर्मा, शाम लाल, माया देवी, सरिता महाजन, सविता महाजन, विनोद मल्होत्रा व अन्य मौजूद थे।