आर्मी के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकि खराबी, रूपनगर में इमरजेंसी लैंडिंग, देखें तस्वीरें...
सेना के हेलीकॉप्टर (Chetak Z-1398) ने अचानक रूपनगर के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर को खेतों में देख लोगोंं में अफरा-तफरी मच गई।
जेएनएन, रूपनगर। आकाश में उड़ रहे सेना के हेलीकॉप्टर (Chetak Z-1398) में अचानक तकनीकि गड़बड़ी आ गई। इसके कारण उसकी रूपनगर के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। हेलीकॉप्टर को खेतों में देख लोगोंं में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तक लोग समझ नहीं पाए कि क्या मामला है। बाद मेंं पता चला कि हेलीकॉप्टर में तकनीकि गड़बड़ी आई है। हालांकि पुलिस इसे ड्रिल बता रही है।
बन्नमाजरा गांव के पास सेना की चेतक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई। लगभग 12 बजे दूसरे हेलीकॉप्टर में पांच मैकेनिक आए। उन्होंने खामियां ठीक की। लगभग 1.42 बजे चेतक सफलतापूर्वक उड़ गया। यह चॉपर पटियाला से उड़ा था और और इसे पठानकोट जाना था कि रास्ते में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
खेतों में सुरक्षित उतरा हेलीकॉप्टर।
गांव में हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना मिलने पर रोपड़ पुलिस प्रशासन एएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गया। यहां एसडीएम मोरिंडा हरबंस सिंह, एसडीएम चमकौर साहिब मनकंवल सिंह चहल, और सिंघ बलवंतपुर थाने के प्रभारी राजपाल सिंह भी मौजूद रहे। एएसपी रवि कुमार ने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को ड्रिल बताया, लेकिन जिस तरह से मैकेनिकों की टीम आई उससे लगता है कि हेलीकॉप्टर में खराबी आई थी।
उधर, खेतों में हेलीकॉप्टर को लैंड होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
खेतों में सुरक्षित लैंड हुआ हेलीकॉप्टर।
हेलीकॉप्टर को देखने पहुंचे लोग।
यह भी पढ़ें: Navjot Singh Sidhu का सरकार में लौटने से इन्कार, पंजाब में हो सकते हैं AAP का चेहरा
यह भी पढ़ें: पंजाब में Aam Aadmi Party को संजीवनी देंगे प्रशांत किशोर, दिल्ली जीत के बाद पार्टी ने सौंपी जिम्मेदारी