शिक्षा सचिव ने किया स्मार्ट स्कूल जंडियाला राय का दौरा, बच्चों के साथ ऐसे बिताया समय
शिक्षा सचिव ने सुबह प्रार्थना सभा में बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने उन्हें कुछ पंजाब और अंग्रेजी के शब्दों के अर्थ बताए और जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
जालंधर, जेएनएन। शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार वीरवार को अपनी टीम के साथ सरकारी स्मार्ट स्कूल जंडियाला समराय में विजिट करने पहुंचे। यहां वे टीम के साथ सुबह 7.50 पर पहुंच गए थे। उन्होंने बच्चों के साथ प्रार्थना सभा में भाग लिया और बच्चों को दिए गए पंजाबी के शब्द ‘चलाणी’ का अर्थ भी बताया। इसका मतलब था मिट्टी से बनी हुई पुराने समय की रसोई। ये एक विरासती नाम है।
इसके अलावा उन्होंने बच्चों को कुछ अंग्रेजी के शब्द भी सिखाए। इस दौरान उन्होंने बच्चों की तरफ से सुबह की प्रार्थना सभा में अखबारों के जरिए मुख्य खबरें पढ़ कर सुनाने और सामाजिक दायित्व को मुख्य रखते हुए जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर जागरूक रहने को भी कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पंजाब का अर्थ है। पंज-आब यानी वह स्थान जहां से पांच दरियाएं गुजरती हैं। आज हमारे यहां से तीन गुजरती हैं और दो पाकिस्तान के पंजाब से गुजरती हैं। उन्होंने पानी को बचाने के लिए भी बच्चों का मार्गदशर्न किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जितनी जरूरत है उतना ही पानी इस्तेमाल करें। जहां देखें कि पानी व्यर्थ हो रहा है उसे तत्काल रोकें।
बता दें कि शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार रोजाना विभिन्न जिलों में स्कूलों का दौरा कर वहां की प्रार्थना सभा, बच्चों को दिए जाने वाले रोजाना के शब्द और मौजूदा स्थिति जानने के लिए दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वह वीरवार को जंडियाला राय में पहुंचे थे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप