Move to Jagran APP

शिक्षा विभाग पौने चार लाख विद्यार्थियों पर खर्च करेगा करीब डेढ़ करोड़

मिशन शत प्रतिशत को सफल बनाने के लिए पहली बार 11वीं से 12वीं में पढ़ते सूबे के पौने चार लाख विद्यार्थियों पर फोकस करने के लिए शिक्षा विभाग डेढ़ करोड़ से अधिक रुपये खर्च करेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 06:11 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 06:11 PM (IST)
शिक्षा विभाग पौने चार लाख विद्यार्थियों पर खर्च करेगा करीब डेढ़ करोड़
शिक्षा विभाग पौने चार लाख विद्यार्थियों पर खर्च करेगा करीब डेढ़ करोड़

जासं, जालंधर : मिशन शत प्रतिशत को सफल बनाने के लिए पहली बार 11वीं से 12वीं में पढ़ते सूबे के पौने चार लाख विद्यार्थियों पर फोकस करने के लिए शिक्षा विभाग डेढ़ करोड़ से अधिक रुपये खर्च करेगा। प्रत्येक विद्यार्थी पर 40 रुपये खर्च करने के हिसाब से रकम जारी की जाएगी। यह प्रयास 'पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ' पंजाब के तहत लर्निग इन्हांसमेंट प्रोग्राम सेकेंडरी के तहत किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारियों को ग्रांट जारी कर दी गई है, जो आगे स्कूल स्तर पर बांटेंगे। स्कूलों को ग्रांट खर्च करने के बाद सर्टिफिकेट भी देना होगा। स्टडी मैटीरियल गणित, साइंस, ह्यूमेनिटी, अंग्रेजी, पंजाबी, कामर्स व वोकेशनल आदि विषयों की वर्कशीट, प्री बोर्ड के परीक्षा प्रश्नपत्रों सहित प्रिट मैटीरियल आदि पर यह राशि खर्च की जाएगी। इसी परीक्षा सत्र से पहले खर्च होगी राशि

loksabha election banner

विद्यार्थियों पर यह राशि इसी परीक्षा सत्र से पहले खर्च की जाएगी। इसके तहत हर विद्यार्थी की कमियों को दूर किया जाएगा ताकि उनके फाइनल परीक्षाओं में अच्छे अंक आ सकें। इसके तहत पहले हर विद्यार्थी के टेस्ट लेकर उनकी कमियों को पहचाना जाएगा। इसके बाद इन कमियों को दूर करने के लिए उन्हें इनका अभ्यास करवाया जाएगा। इसके लिए जो मैटीरियल उन्हें चाहिए होगा। उसके लिए ही यह फंड दिया गया है। जिला विद्यार्थी राशि खर्च

जालंधर 25442 10,17,680

अमृतसर 28183 11,27,320

बरनाला 8760 3,50,400

बठिडा 19401 776040

फरीदकोट 8334 3,33,360

फतेहगढ़ साहिब 8904 3,56160

फाजिल्का 19503 7,80120

फिरोजपुर 10979 4,39,160

गुरदासपुर 26260 10,50,400

होशियारपुर 22848 9,13,920

कपूरथला 9641 3,85,640

लुधियाना 37033 14,81,320

मानसा 13986 5,58,440

मोगा 14130 5,65,200

मुक्तसर 13729 5,49,160

पठानकोट 11268 4,50,720

पटियाला 28705 11,48,200

रूपनगर 9847 3,93,880

एसबीएस नगर 8074 3,22,960

संगरूर 23848 9,53,920

एसएएस नगर 11925 4,77,000

तरनतारन 15057 6,02,280


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.