Move to Jagran APP

आंखों की रोशनी के लिए जरूरी है पौष्टिक आहार, करें फलों के साथ गाजर और पालक का सेवन

Healthy Eyes विटामिन ए से भरपूर फल सब्जियां जैसे गाजर संतरा मौसमी केला आदि आंखों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 06:46 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 06:46 PM (IST)
आंखों की रोशनी के लिए जरूरी है पौष्टिक आहार, करें फलों के साथ गाजर और पालक का सेवन
आंखों की रोशनी के लिए जरूरी है पौष्टिक आहार, करें फलों के साथ गाजर और पालक का सेवन

जालंधर [प्रियंका सिंह]। चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आंखों की सबसे बड़ी भूमिका होती है। आंखें दुनिया को एक खूबसूरत नजरिये से दिखाती हैं। इनकी सुंदरता को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि इनका खास ध्यान रखा जाए। बिगड़ रहे वातावरण का असर मानव शरीर पर भी खूब देखने को मिल रहा है। इस वजह से वह कई बीमारियों का शिकार भी हो रहा है।

loksabha election banner

लोगों को सबसे ज्यादा शिकायत आंखों में हर समय चुभन होने की है। एेसा इसलिए होता है उनका लाइफस्टाइल ठीक नहीं होता है। कंप्यूटर स्क्रीन पर बैठकर काम करने वाले, घंटों मोबाइल स्क्रीन को देखने वाले व्यक्तियों में यह परेशानी काफी देखने को मिल रही है। इन दोनों वर्ग के लोगों की आंखों को रेस्ट नहीं मिलता है और स्ट्रेस बना रहता है। उनके खाने में भी ऐसा कुछ नहीं होता है, जिससे आंखों को पोषण मिलता रहे। यही कारण है कि आज छोटी उम्र के बच्चों को चश्मे लग रहे हैं। उनकी आंखें कमज़ोर हो रही हैं।

स्वस्थ आंखों के लिए करें पौष्टिक आहार का सेवन
आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है पौष्टिक और अच्छे आहार का सेवन करना। फल, सब्जियां, संतुलित भोजन, विटामिन ए, बी, सी और ई युक्त आहार, मिनरल्स, जिंक, सल्फर, सेलेनियम ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे आहार आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

स्वस्थ आंखों के लिए विटामिन ए से भरपूर फल सब्जियां जैसे गाजर, संतरा मौसमी, केला का सेवन करना लाभदायक साबित होता है।

Vitamin A- विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। इसकी कमी आंखों की रोशनी को कमजोर करती है। इसलिए अपने खाने में विटामिन ए से भरपूर फल सब्जियां जैसे गाजर, संतरा मौसमी, केला, शकरगंदी व अन्य एेड करें। इसके अलावा आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। इन में कैरोटिनॉयड (ल्यूटेन) नामक विशेष पोषक तत्व होता है।

गाजरः गाजर में विटामिन ए से भरपूर होती है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी होता है। गाजर में मौजूद अन्य पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ रखते हैं। यह सब्जी आंखों की रोशनी को बरकरार रखती है।


गाजर में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

पालकः पालक आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, मैग्नीशियम व आयरन आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए लाभदायक साबित होते हैं।

ड्राई फ्रूट्सः आंखों के लिए ड्राई फ्रूट्स भी खाफी फायदेमंद होतें हैं। बादाम, किशमिश और काजू आंखों की रोशनी को ठीक रखते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। रोजाना इनका सेवन करने से आंखों की रोशनी के साथ - साथ दिमाग भी तेज होता हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.