Weather Update Jalandhar : जालंधर में सुबह-सुबह ठंड, न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस से दिन की शुरुआत
Weather Update Jalandhar मंगलवार के दिन की शुरूआत न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के साथ हुई। जिससे लोगों ने खासी ठंड महसूस की। तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू किया था। इसके तहत न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह गया था।
जालंधर, जेएनएन। Weather Update Jalandhar : मंगलवार के दिन की शुरूआत न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के साथ हुई। जिससे लोगों ने खासी ठंड महसूस की। तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू किया था। इसके तहत न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह गया था।
अक्टूबर माह के मध्यांतर के बाद तेजी के साथ करवट ले रहे मौसम के बीच मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू लिया। हालांकि दोपहर के समय धूप खिली रहने के चलते तापमान में इजाफा होने की कयास लगाई जा रही है।
इस बारे में मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ सुरेंद्र पाल बताते हैं कि दिसंबर माह के शुरू होने से पहले न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान बच्चे व बुजुर्गों को अभी से एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। मंगलवार को दिन भर अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है।