नगर निगम पर दुर्गा कालोनी में सीवरेज नहीं डालने का आरोप
दुर्गा कालोनी निवासियों ने निगम पर इलाके में सीवरेज नहीं डालने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 09:38 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 09:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : कैंट हलके के गांव अलीपुर की दुर्गा कालोनी निवासियों ने निगम पर इलाके में सीवरेज नहीं डालने का आरोप लगाया है। रमेश चंद्र, टिकू सहगल, विवेक शर्मा, केवल कृष्ण, श्रीधर, मोहिदर बजाज ने कहा कि 11 महीने पहले निगम की बिल्डिग ब्रांच ने धक्के से कार्रवाई करते हुए दुर्गा कालोनी के मकानों को तोड़ दिया था। इन लोगों का कहना है कि जिन लोगों के पास जमीन की रजिस्ट्री थी उनके मकान भी तोड़ दिए गए हैं। निगम की गलत कार्रवाई के खिलाफ जब इलाके के लोगों ने आवाज उठाई तो निगम ने अपनी गलती मान ली थी और एक महीने में जवाब देने को कहा था लेकिन अब 11 महीने हो गए हैं लेकिन कोई भी अफसर जवाब नहीं दे रहा। गांव अलीपुर का इलाका पिछले साल ही नगर निगम में आया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें