पंजाब में बेटे ने कलंकित किया सबसे पवित्र रिश्ता, शराब के नशे में बुजुर्ग मां को बनाया हवस का शिकार
आरोपित अवतार सिंह शराब के नशे में घर पहुंचा था। हवस में अंधा होकर मां के साथ ही गलत काम कर डाला। बुजुर्ग ने पड़ोसी घर भागकर किसी तरह खुद को बचाया और बाद में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।
जागरण टीम, सुजानपुर (पठानकोट)। गांव पंजोड़ में शराब के नशे में धुत होकर बेटे ने रात में कमरे में सो रही बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म करके दुनिया के सबसे पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुजानपुर पुलिस ने इस मामले में आरोपित अवतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी मंगल सिंह ने बताया कि महिला की आयु करीब 75 वर्ष है। उसने बताया लगाया कि उसके पति रघुनाथ सिंह की 40 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसका एक लड़का अवतार सिंह सेना में नौकरी करता था। वह 10 साल पहले नौकरी छोड़कर घर आ गया था। अवतार की पत्नी की कैंसर से वर्ष 2017 में मौत हो गई थी। अवतार की दो बेटियां हैं जो कि ननिहाल घर मुकेरियां गई हुईं थीं। मंगलवार रात लगभग 1:30 बजे शरब के नशे में धुत बेटे ने दरवाजा खटखटाया। उसने बेटे से कहा कि वह नशे में धुत है, इसलिए कोई बात नहीं होगी। सुबह बात करेंगे।
फिर अवतार ने जोर से दरवाजे को धक्का दिया, जिससे दरवाजा खुल गया तथा वो अंदर आ गया। आते ही उसने उसे बालों से पकड़ लिया। उसने पहले जबरन उसके कपड़े उतारे गए तथा बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इस दौरान उसने शोर मचाया। गुहार लगाई कि वह उसकी मां है, वह ऐसा कुकृत्य न करे पर उसने उसकी एक न सुनी। किसी तरह वह अपने आपको छुड़ाकर वहां से भागकर पड़ोसी के घर में गई और उसे जगाया। इसके बाद पड़ोसी ने उसे शरीर ढंकने के लिए चादर दी। इसके बाद वह पड़ोसी को साथ लेकर सुजानपुर थाने गई तथा घटना की शिकायत दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें - जालंधर के डीसी की एनएचएआई अधिकारियों को दो टूक, धन्नोवाली रेलवे क्रासिंग व दकोहा अंडरपाथ के निर्माण में लाएं तेजी