विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में नशेड़ी कैंटर ड्राइवर की करतूत, संतोखपुरा में सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

By Vinay KumarEdited By:
Published: Sat, 24 Jul 2021 04:02 PM (IST)

क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों के मालिकों ने कैंटर ड्राइवर को पकड़ कर मामले की सूचना पुलिस को दी। गाड़ी मालिकों की ...और पढ़ें

जालंधर में नशेड़ी कैंटर ड्राइवर ने वाहनों को मारी टक्कर।
जालंधर में नशेड़ी कैंटर ड्राइवर ने वाहनों को मारी टक्कर।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में संतोखपुर के बिजली घर के बाहर शनिवार दोपहर एक नशेड़ी ड्राइवर की करतूत देखने को मिली जहां दोपहर करीब एक बजे एक नशेड़ी कैंटर ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली आगे खड़ी दो कारों में जाकर भीड़ गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय गाड़ियों में कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों के मालिकों ने कैंटर ड्राइवर को पकड़ कर मामले की सूचना पुलिस को दी। गाड़ी मालिकों की माने तो कैंटर का ड्राइवर नशे में धुत्त था जिस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

कैंटर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया ड्राइवर को मेडिकल के लिए भेजा

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसआइ मंजीत राम ने बताया कि शनिवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि नशे में धुत एक कैंटर ड्राइवर ने लम्मा पिंड चौक से किशनपुरा जाने वाली सड़क पर संतोखपुर के बिजली घर के बाहर सड़क किनारे खड़े कई वाहनों में टक्कर मार दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए कैंटर को भी अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कैंटर का ड्राइवर नशे में धुत्त बताया जा रहा है जिसके चलते उसे जल्द ही मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। वहीं हादसे की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।