नशे में धुत बेटे ने मां को मार डाला, फिर गेहूं से भरे बोरे में छिपा दिया शव
जालंधर के आदमपुर क्षेत्र में एक युवक ने नशे में धुत होकर अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को गेहूं से बोरे में छिपा दी।
जेएनएन, आदमपुर (जालंधर)। क्षेत्र के गांव हरिपुर में एक बेटे ने शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद करीब चार दिन तक लाश को कमरे में गेहूं के बोरे में छुपाए रखा। मामले का खुलासा घर के बाहर दुर्गंध फैलने पर हुआ। घर दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो महिला का शव मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान दयाल कौर के रूप में हुई है। बेटे धर्मवीर ने नशे को लेकर झगड़े के कारण उसकी हत्या कर दी। आदमपुर के थाना प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि उन्हें गांव वासियों ने सूचना दी थी कि गुरदीप सिंह के घर से दुर्गंध आ रही है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि कमरे के गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ है और अंदर से दुर्गंध आ रही थी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने घर का ताला तुड़वाया तो अंदर बुजुर्ग महिला की सड़ी गली हुई लाश बरामद हुई, जो कि गेहूं के बोरों से ढकी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ज्ञान कौर के पति गुरदीप सिंह ने बताया कि उनका बेटा धर्मवीर लंबे समय से शराब पीने के आदी है। इस कारण उसकी शादी भी नहीं हुई थी।
गुरदीप सिंह ने बताया कि इसी बात को उसका रोज बेटे से उनके साथ इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। वह इसी से तंग आकर कई कई दिन घर भी नहीं आता था। मां बेटे में भी इसी बात को लेकर हमेशा वाद विवाद होता रहता था। जहां वह पिछले कुछ दिनों से घर मे नहीं थे। उन्हें लगता है कि तकरार में ही उनके बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी है।
यह भी पढें: जीना इसी का नाम है: आंखों में नहीं नूर तो क्या, हैं कोहिनूर
वहीं पड़ोसियों का कहना था कि धर्मवीर हर समय नशे में रहता था व उन्होंने ज्ञान कौर को आखिरी बार बुधवार शाम दूध लेते देखा था। इसके बाद वह दिखाई नहीं दी। जबकि धर्मवीर रोज आता जाता दिखाई देता था। पुलिस की मानें तो लाश में कीड़े तक चल चुके थे व शरीर पर चोट के निशान भी हैं। ऐसे में लगता है कि खून हुए करीब दो तीन दिन से ज्यादा का समय हो गया है। वहीं सूत्रों की मानें तो धर्मवीर पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है व उसनव अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
यह भी पढ़ें: प्यार का सफर बाई रोड, कार से चंडीगढ़ टू लंदन पहुंचा यह खूबसूरत जोड़ा