विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में अब साप्ताहिक अवकाश वाले दिन भी बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, विभाग ने अपाइंटमेंट की तिथि में किया बदलाव

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Fri, 09 Jul 2021 09:43 AM (IST)

जालंधर में शनिवार एवं रविवार को आवेदक रिन्यूअल डुप्लीकेट अथवा पक्के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक पर ...और पढ़ें

जालंधर में मुलाजिमों की हड़ताल के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम बंद पड़ा था।
जालंधर में मुलाजिमों की हड़ताल के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम बंद पड़ा था।

जालंधर, जागरण संवाददाता। मुलाजिमों की हड़ताल के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम बंद होने से परेशान हो रहे लोगों को विभाग ने कुछ राहत दी है। एक आदेश जारी कर विभाग ने कहा है कि आगामी दो सप्ताह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस साप्ताहिक अवकाश वाले दिन भी बनाए जाएंगे। इसके तहत अब शनिवार एवं रविवार को आवेदक रिन्यूअल, डुप्लीकेट अथवा पक्के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक पर जा सकते हैं। हड़ताल के दिनों में बकाया अपाइंटमेंट वाले सारे लाइसेंस शनिवार और रविवार को छुट्टी वाले दिन बनाए जाएंगे।

यही नहीं जिन आवेदकों की रिन्यूअल, डुप्लीकेट और पक्के लाइसेंसों की तिथि 23 से 24 जून थी उसे बदलकर 10 जुलाई कर दिया गया है। 28- 29 जून की अपाइंटमेंट बदलकर 11 जुलाई कर दी गई है। 30 जून एवं एक जुलाई के अपाइंटमेंट बदलकर 17 जुलाई और आठ जुलाई की अपाइंटमेंट बदलकर 18 जुलाई कर दी गई है।

जिन आवेदकों की अपाइंटमेंट दो जुलाई थी। वह अपना मैसेज एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर ट्रैक पर जा सकते हैं। इस संबंधी सारे आवेदकों को मैसेज भेज दिए गए हैं, लेकिन अगर किसी आवेदक को मैसेज नहीं प्राप्त हुआ तो सरकारी वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर चेक कर सकता है और ट्रैक पर जाकर अपना काम करवा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऊपर आवेदकों को वीरवार को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा गेट पर हड़ताल के चलते काम बंद होने के लिए सूचना लगाई गई थी और गेट बंद रखे गए थे।