एसटीएस वर्ल्ड स्कूल के छात्र दिलजोत सिंह ने अंबेसेडर ऑफ होप में जीता सांत्वना पुरस्कार
एसटीएस वर्ल्ड स्कूल के छात्र दिलजोत सिंह ने एंबेसडर ऑफ होप के अधीन सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है।
गोराया, जेएनएन। एसटीएस वर्ल्ड स्कूल राजगोमाल के कक्षा दसवीं के छात्र दिलजोत ¨सह ने एंबेसडर ऑफ होप के अधीन सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है। अप्रैल माह से आरंभ हुई इस प्रतियोगिता में 18 लाख स्कूली छात्रों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता कोविड-19 पर छात्रों के विचारों पर आधारित थी, जिसमें छात्रों ने कोविड-19 पर अपने विचारों को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के द्वारा भेजा गया।
इस प्रतियोगिता के प्रथम 100 छात्रों के नाम की लिस्ट बनाई गई। इस प्रतियोगिता के आरंभ में शिक्षा मंत्री ने लगभग एक लाख छात्रों को पुरस्कार वितरित करने का वायदा किया था। एक जून 2020 को प्रथम 100 छात्रों के नाम घोषित किये गए। जिसमें एसटीएस वर्ल्ड स्कूल के छात्र दिलजोत ¨सह का नाम भी शामिल है। यह पुरस्कार पंजाब के शिक्षा मंत्री द्वारा वितरित किए जाएंगे, प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में मानसिक ¨चतन को बढ़ावा देना था।
ऑनलाइन मोनोलोग प्रतियोगिता में अविन बत्रा प्रथम
जासं, जालंधर : कोरोना के चलते रंगमंच वोहिमियंस संस्था की ओर से मोनोलोग प्रतियोगिता करवाई गई। डायरेक्टर गुर¨वदर ¨सह ने बताया कि इसमें अमृतसर की अवनि बत्रा, मोगा के बलराज सफर ने पहला, अबोहर के प्रशांत और विष्णु ने दूसरा स्थान पाया। स्पेशल अवार्ड दिल्ली के गुरदीप ¨सह और अमृतसर की लवनीत को दिया गया। इसमें निर्णायक की भूमिका में अभिनेत्री डॉ. न¨रदर बहल, सीमा कौशल, कॉमेडियन गुरप्रीत ¨सह घुग्गी, डायरेक्टर हैरी भट्टी थे।
छात्राओं ने पोस्टर बना दिया पर्यावरण संभाल का संदेश
जासं, जालंधर : केएमवी कॉलजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की तरफ से पर्यावरण दिवस के संबंध में ऑनलाइन मुकाबले करवाए। इसमें छात्राओं की तरफ से पोस्टर, स्लोगन राइ¨टग के जरिए पर्यावरण संभाल का संदेश भी दिया। इसमें करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया। ¨प्रसिपल प्रो. अतिमा शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की संभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। इसमें भी महज पौधे लगाना ही काफी नहीं है। उनके बड़े होने तक उनकी संभाल भी करनी बेहद जरूरी है।