जालंधर में द ग्रेट पोडियम ने करवाया 'Digital Animal Fiesta', लोगों ने जानवरों के प्रति दिखाया प्रेम
जालंधर के द ग्रेट पोडियम की ओर से डिजिटल एनिमल फिएस्टा का आयोजन किया गया। इस डिजिटल एनिमल फिएस्टा में देशभर के लोगों ने हिस्सा लेकर जानवरों के प्रति अपना प्रेम दिखाने के लिए उनके साथ फोटो शेयर की।
जालंधर, जेएनएन। सोमवार को जालंधर के द ग्रेट पोडियम की ओर से डिजिटल एनिमल फिएस्टा का आयोजन किया गया। इस डिजिटल एनिमल फिएस्टा में देशभर के लोगों ने हिस्सा लेकर जानवरों के प्रति अपना प्रेम दिखाने के लिए उनके साथ फोटो शेयर की। फिएस्टा में कांटेस्ट भी करवाया गया। यह कांटेस्ट 10 कैटेगरी में करवाया गया। इसमें फोटोग्राफी, क्यूटेस्ट पेट पिक्चर, फनी वीडियो और डूडल्स जैसे अन्य कई कांटेस्ट शामिल किए गए।
यह भी पढ़ें - जालंधर डबल मर्डरः आरोपित राजा बोला- पिता ने आत्महत्या की, मां और भाई भी मर गए अब मुझ पर बना रहा था दबाव...इसलिए मारा
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पहला स्थान सक्षम व दूसरा स्थान सार्थक ने हासिल किया। डूडल्स में पहला स्थान मक्कड़ टंडन व दूसरा स्थान हेमिषा ने अपने नाम किया। वहीं, बेस्ट पिक्चर में पहला स्थान मनसा और दूसरा स्थान प्रेरणा खुराना ने हासिल किया। इसके अलावा क्यूटेस्ट पेट पिक्चर कॉन्टेस्ट में वेलवेट ने प्रथम और मर्फी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
यह भी पढ़ें - Baldev Sharan Narang Death: मास्टर सलीम बोले- मेरे पिता समान थे प्रसिद्ध संगीतकार बीएस नारंग
सात्विक गुप्ता ने बेस्ट वीडियो द्वितीय स्थान हासिल करने में कामयाब रहे। आरजे जयदीप, रुतुजा जोशी और कशिश शर्मा ने प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई। इस संबंध में फाउंडर आशिमा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इस कांटेस्ट को कराने का मकसद लोगों में जानवरों के प्रति प्यार को जागरूक करना था। प्रियांशु बजाज की देखरेख में यह प्रतियोगिता करवाई गई।
यह भी पढ़ें - जालंधर में लागू होगी ई-चालान व्यवस्था, रेड लाइट जंप या स्पीड वायलेशन करने पर घर पहुंचेगा चालान
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें